1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. अगस्त में जीएसटी संग्रह 10 प्रतिशत बढ़कर 1.75 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

अगस्त में जीएसटी संग्रह 10 प्रतिशत बढ़कर 1.75 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

अगस्त में कुल जीएसटी संग्रह (GST Collection) 10 प्रतिशत बढ़कर लगभग 1.75 लाख करोड़ रुपये हो गया। यह जानकारी रविवार को जारी सरकारी आंकड़ों में दी गई। पिछले साल अगस्त में माल और सेवा कर (GST) राजस्व 1.59 लाख करोड़ रुपये था, जबकि इस साल जुलाई में यह 1.82 लाख करोड़ रुपये था।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। अगस्त में कुल जीएसटी संग्रह (GST Collection) 10 प्रतिशत बढ़कर लगभग 1.75 लाख करोड़ रुपये हो गया। यह जानकारी रविवार को जारी सरकारी आंकड़ों में दी गई। पिछले साल अगस्त में माल और सेवा कर (GST) राजस्व 1.59 लाख करोड़ रुपये था, जबकि इस साल जुलाई में यह 1.82 लाख करोड़ रुपये था।

पढ़ें :- जल जीवन मिशन में भ्रष्टाचार उजागर, बाराबंकी में 294 परियोजनाओ की प्रगति रिपोर्ट मिली फर्जी

अगस्त 2024 में घरेलू राजस्व 9.2 प्रतिशत बढ़कर लगभग 1.25 लाख करोड़ रुपये हो गया। वस्तुओं के आयात से सकल जीएसटी राजस्व (Gross GST Revenue) 12.1 प्रतिशत बढ़कर 49,976 करोड़ रुपये रहा। समीक्षाधीन महीने में 24,460 करोड़ रुपये के रिफंड जारी किए गए, जो सालाना आधार पर 38 प्रतिशत अधिक है। रिफंड समायोजन (Refund Adjustment) के बाद शुद्ध जीएसटी राजस्व (Net GST Revenue) आलोच्य महीने में 6.5 प्रतिशत बढ़कर 1.5 लाख करोड़ रुपये रहा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...