1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपीआई, डेबिट और क्रेडिट कार्ड से कीजिए GST का भुगतान, यूपी के करदाताओं को सुविधा देने के लिए बड़ा फैसला

यूपीआई, डेबिट और क्रेडिट कार्ड से कीजिए GST का भुगतान, यूपी के करदाताओं को सुविधा देने के लिए बड़ा फैसला

जीएसटी व्यवस्था (GST Regime) के तहत करदाताओं को सुविधा देने और कर प्रणाली को सरल बनाने के लिए बड़ा फैसला लिया गया है। करदाताओं की सुविधा के लिए गुड्स एण्ड सर्विस टैक्स नेटवर्क (GSTN) द्वारा यूपीआई (UPI), डेबिट कार्ड (Debit Card) , क्रेडिट कार्ड (Credit Card) के माध्यम से जीएसटी का भुगतान (Pay GST) करने की आजादी दी गई है।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ । जीएसटी व्यवस्था (GST Regime) के तहत करदाताओं को सुविधा देने और कर प्रणाली को सरल बनाने के लिए बड़ा फैसला लिया गया है। करदाताओं की सुविधा के लिए गुड्स एण्ड सर्विस टैक्स नेटवर्क (GSTN) द्वारा यूपीआई (UPI), डेबिट कार्ड (Debit Card) , क्रेडिट कार्ड (Credit Card) के माध्यम से जीएसटी का भुगतान (Pay GST) करने की आजादी दी गई है।

पढ़ें :- बंगाल में कम नहीं हो रही है TMC की मुश्किलें: कृणाल घोष पर फेंका गया अंडा, अभिषेक बनर्जी पर भी हुआ था हमला

जीएसटी आयुक्त मिनिस्ती एस (GST Commissioner Minister S) ने बताया की इस सुविधा को देने से करदाताओं के लिए जीएसटी का भुगतान (Pay GST) करना आसान हो जाएगा। जीएसटी (GST ) में अब आफलाइन के साथ-साथ ऑनलाइन मोड (Online Mode) में भी टैक्स का भुगतान किया जा सकेगा।

अभी 11 राज्यों में ये सुविधा शुरू की गई है, जिसमें उत्तर प्रदेश के अववा दिल्ली और गुजरात भी शामिल हैं। धीरे-धीरे सभी राज्यों को इस सेवा से जोड़ दिया जाएगा। मास्टरकार्ड, वीडा और डायनर्स कार्ड के सभी क्रेडिट व डेबिट कार्डों से जीएसटी भुगतान किया जा सकेगा।

जीएसटी पोर्टल (GST Portal) पर ई भुगतान के लिए लिंक दिया गया है। इस पर जाने के बाद क्रेडिट कार्ड(Credit Card) , डेबिट कार्ड (Debit Card) या यूपीआई (UPI) का विकल्प चुनने के बाद बैंक का चयन किया जा सकेगा। नियम व शर्तों के अधुबंध बॉक्स का क्लिक करने के बाद भुगतान का विकल्प उपलब्ध हो जाएगा।

पढ़ें :- जब कच्चे तेल की कीमतें $24 प्रति बैरल तक कम हो गई हैं, तो फिर लोगों को राहत क्यों नहीं दी जा रही: रणदीप सुरजेवाला
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...