1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. भारतीय पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर गुड्डू खान ने नेपाल के मेयर को सौंपा ज्ञापन

भारतीय पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर गुड्डू खान ने नेपाल के मेयर को सौंपा ज्ञापन

भारतीय पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर गुड्डू खान ने नेपाल के मेयर को सौंपा ज्ञापन

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो नौतनवा/भैरहवा :: नौतनवा नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष गुड्डू खान ने सोमवार को नेपाल के भैरहवा नगर के मेयर इश्तियाक अहमद से उनके कार्यालय में मुलाकात कर एक गंभीर ज्ञापन सौंपा।

पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे

ज्ञापन में हाल ही में भैरहवा स्थित एक्वा वाटर पार्क में नहाने के दौरान शाहिद अंसारी (उम्र 17 वर्ष) की डूबने से हुई दुखद मृत्यु का उल्लेख करते हुए घटना पर गहरा रोष व्यक्त किया गया है। इस हादसे ने भारतीय पर्यटकों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े कर दिए हैं।

गुड्डू खान ने मांग की है कि—

  • उक्त एक्वा वाटर पार्क को तत्काल प्रभाव से बंद किया जाए।
  • मृतक के परिजनों को न्याय और समुचित मुआवजा दिया जाए।
  • सभी वाटर पार्कों में सुरक्षा व्यवस्था को अनिवार्य रूप से सुदृढ़ किया जाए।
  • भारतीय पर्यटकों के हितों की रक्षा हेतु एक स्पष्ट मुआवजा नीति लागू की जाए।

उन्होंने कहा कि भारत-नेपाल के मैत्रीपूर्ण संबंधों को मजबूती देने के लिए पर्यटकों की सुरक्षा सर्वोपरि होनी चाहिए। यदि जल्द ठोस कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में और भी दर्दनाक हादसे हो सकते हैं।

पढ़ें :- Police Commemoration Day 2026 : सीएम योगी, बोले-शहीदों के प्रति राष्ट्र का ऋण कोई भी नहीं चुका सकता
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...