1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Guru Purnima : गोरखनाथ मंदिर में गोरक्षपीठाधीश्वर व CM योगी आदित्यनाथ ने किया रूद्राभिषेक, लोकमंगल की कामना

Guru Purnima : गोरखनाथ मंदिर में गोरक्षपीठाधीश्वर व CM योगी आदित्यनाथ ने किया रूद्राभिषेक, लोकमंगल की कामना

गुरु पूर्णिमा (Guru Purnima) के पावन अवसर पर गोरक्षपीठाधीश्वर व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने रविवार को गुरु गोरक्षनाथ (Guru Gorakhnath) का विशिष्ट पूजन कर नाथपंथ के गुरुजन के प्रति श्रद्धा अर्पित की। मंदिर में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गोरखनाथ मंदिर (Gorakhnath Temple) में गुरु पूजन का सिलसिला सुबह से ही शुरू हो गया।

By santosh singh 
Updated Date

गोरखपुर। गुरु पूर्णिमा (Guru Purnima) के पावन अवसर पर गोरक्षपीठाधीश्वर व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने रविवार को गुरु गोरक्षनाथ (Guru Gorakhnath) का विशिष्ट पूजन कर नाथपंथ के गुरुजन के प्रति श्रद्धा अर्पित की। मंदिर में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गोरखनाथ मंदिर (Gorakhnath Temple) में गुरु पूजन का सिलसिला सुबह से ही शुरू हो गया। गुरू गोरक्षनाथ (Guru Gorakhnath) की पूजा के बाद सीएम योगी (CM Yogi) ने नाथपंथ के सभी योगियों की समाधि स्थल और देवी-देवताओं के मंदिर में जाकर विशेष पूजन किया।

पढ़ें :- Rise and Fall 2 : शहजाद पूनावाला बने विजेता, ट्रॉफी के साथ जीते इतने लाख रुपये, जानें कौन बना फर्स्ट रनर-अप

सीएम योगी (CM Yogi) ने गोरखनाथ मंदिर (Gorakhnath Temple) के शक्तिपीठ में रुद्राभिषेक मठ के पुरोहितों ने रुद्राष्टाध्यायी के महामंत्रों से अनुष्ठान पूर्ण कराया। उन्होंने सभी के कल्याण और लोकमंगल की कामना की। अपने गुरु का वंदन अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath)  ने महायोगी गुरु गोरखनाथ (Mahayogi Guru Gorakhnath) की विधि विधान से पूजा के बाद अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ (Guru Brahmlin Mahant Avedyanath) की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया।

पढ़ें :- लखनऊ : हंसते-खेलते 13 साल का अर्थव पहुंचा था स्कूल, अचानक हुआ बेहोश, इकलौते बेटे की हार्ट-अटैक से मौत!

सीएम योगी (CM Yogi) गोरखनाथ मंदिर (Gorakhnath Temple)  के भ्रमण के दौरान बच्चों को देखकर रुक गए। अपने पास बुलाया और उनसे बातचीत की। छोटे बच्चों को देखते ही योगी वातसल्य प्रेम में रम जाते हैं। अपने पास बुलाकर गोद में लिया और बच्चों को चॉकलेट भी भेंट की।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...