1. हिन्दी समाचार
  2. ब्‍यूटी
  3. Hair Problem: नारियल तेल में बस इन चीजो को मिलाकर लगाने मात्र से दूर होंगे सफेद बाल

Hair Problem: नारियल तेल में बस इन चीजो को मिलाकर लगाने मात्र से दूर होंगे सफेद बाल

रात भर लगा कर छोड़ दें और सुबह बाल में शैंपू कर लें। इसके अलावा नारियल के तेल में मेहंदी की पत्तियां मिला कर लगाने से भी सफेद बाल से छुटकारा पाया जा सकता है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Hair Problem: आज कल बालों का सफेद होना बेहद आम समस्या है। स्कूल कालेज जाने की उम्र में लोगो को सफेद बालों की समस्या हो रही है। सफदे बालों को काला करने का बेहद आसान तरीका आज हम आपको बताने जा रहे है।

पढ़ें :- Tips to heal cracked heels: फटी एड़ियों कर रही है परेशान, अपनाएं ये बेहतरीन उपाय कुछ ही दिन में दिखेगा असर

तेल और पाउडर ठीक से घुल जाए तो ठंडा करके बालों की जड़ों में मसाज करें

नारियल के तेल में आंवला मिलाकर लगाने से बालों को काला किया जा सकता है। इसके लिए तीन चम्मच नारियल तेल में दो चम्मच आंवला पाउडर मिला लें। अब इसे एक बर्तन में गर्म करें। जब तेल और पाउडर ठीक से घुल जाए तो ठंडा करके बालों की जड़ों में मसाज करें।

रात भर लगा कर छोड़ दें और सुबह बाल में शैंपू कर लें। इसके अलावा नारियल के तेल में मेहंदी की पत्तियां मिला कर लगाने से भी सफेद बाल से छुटकारा पाया जा सकता है।

बीस से तीस मेहंदी की पत्तियों को तेल में उबाल लें

पढ़ें :- Skin care: फेशियल कराने के बाद आप भी करती हैं ये काम तो आज ही बदल दें ये आदत, डैमेज हो सकती है स्किन

इसके लिए तीन से चार चम्मच नारियल के तेल को उबालकर इसमें बीस से तीस मेहंदी की पत्तियों को तेल में उबाल लें। तब तक उबाले जब तक इसका रंग भूरा न हो जाए। इसके बाद ठंडा करके इसे बालों की जड़ों में लगाएं। एक से दो घंटे के बाद इसे धो लें।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों पर आधारित है। इसे अपनाने से पहले चिकित्सीय सलाह जरूर लें। )

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...