HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. यात्रा
  3. Haldwani Lake and Waterfalls : हल्द्वानी के झील और झरने अपना बना लेते है, पहाड़ियां यहां की खूबसूरती बढ़ा देती हैं

Haldwani Lake and Waterfalls : हल्द्वानी के झील और झरने अपना बना लेते है, पहाड़ियां यहां की खूबसूरती बढ़ा देती हैं

प्रकृति की गोद में बसा हल्द्वानी अपनी खूबसूरती से पर्यटकों को आकर्षित करता है। यह जगह झील, नदी, हरे-भरे घास के मैदान, देवदार और वन्य जीवन से समृद्ध है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Haldwani Lake and Waterfalls : प्रकृति की गोद में बसा हल्द्वानी अपनी खूबसूरती से पर्यटकों को आकर्षित करता है। यह जगह झील, नदी, हरे-भरे घास के मैदान, देवदार और वन्य जीवन से समृद्ध है। यहां कई खूबसूरत पक्षियों और तितलियों को देख सकते हैं। हल्द्वानी उत्तराखंड के नैनीताल जिले में स्थित एक नगर है। यह कुमाऊं मण्डल का सबसे बड़ा एवं देहरादून के बाद राज्य का दूसरा सबसे बड़ा नगर है। हल्द्वानी की प्राकृतिक छटा मन मोह लेती है। हल्द्वानी के आसपास भी कई ऐसी जगह हैं जहां आप घूमने जा सकते हैं।

पढ़ें :- Best Places To Visit : प्रकृति के गोद में बिताना चाहते हैं कुछ पल तो देंखे यहां की हरियाली

रानीखेत
हल्द्वानी के पास रानीखेत की खूगसूरती देखने के लिए देश विदेश से पर्यटक यहां आते है।  यह   प्रसिद्ध हिल स्टेशन है। यहां पैराग्लाइडिंग, बर्मा ब्रिज, वाटर बॉल, कई तरह के झूले और फ्लाइंग फॉक्स जैसी एक्टिविटीज को एन्जॉय किया जा सकता है।

नैनीताल
नैनीताल हल्द्वानी से काफी करीब है और कुछ घंटे की यात्रा कर यहां पहुंचा जा सकता है। इस शहर की खूबसूरत वादियां, झील और शंक्वाकार पेड़ों से घिरी पहाड़ियां यहां की खूबसूरती और बढ़ा देती हैं।

रामनगर
रामनगर पूरे वर्ष पर्यटकों से गुलजार रहता है। यहां स्थित जिम कॉर्बेट राष्ट्रीय पार्क पर्यटकों के लिए दर्शनीय स्थल है। यहां गार्जिया देवी मंदिर और (गोडसे सीता) के पास स्थित मां सीता बानी मंदिर भी कई पर्यटकों को आकर्षित करता है।

सातताल
सातताल झील बहुत ही खूबसूरत झील है।  इस ताल तक पहुंचने के लिए भीमताल से ही मुख्य मार्ग है। हल्द्वानी आने वाले पर्यटक यहां जरूर जाते हैं।

पढ़ें :- Kedarnath Badrinath Yatra: हेलीकॉप्टर से केदारनाथ बद्रीनाथ के दर्शन करने की कर रहे हैं प्लानिंग, तो यहां देखे कितने का मिलेगा टिकट

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...