1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Video-इंजन की ताकत जांचने के लिए युवकों ने गंगा में उतारी थार, पुलिस ने क्रेन से नि​काल कर किया सीज

Video-इंजन की ताकत जांचने के लिए युवकों ने गंगा में उतारी थार, पुलिस ने क्रेन से नि​काल कर किया सीज

उत्तराखंड के हरिद्वार में गंगा नदी के बीच स्टंट करना कुछ युवकों को महंगा पड़ गया। कनखल थाना क्षेत्र के बैरागी कैंप के पास युवकों ने अपनी थार एसयूवी की क्षमता परखने के लिए उसे गंगा की मुख्य धारा नीलधारा में उतार दिया। कुछ ही देर में वाहन बीच नदी में फंस गया और धीरे-धीरे डूबने लगा..

By Harsh 
Updated Date

हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार में गंगा नदी के बीच स्टंट करना कुछ युवकों को महंगा पड़ गया। कनखल थाना क्षेत्र के बैरागी कैंप के पास युवकों ने अपनी थार एसयूवी की क्षमता परखने के लिए उसे गंगा की मुख्य धारा नीलधारा में उतार दिया। कुछ ही देर में वाहन बीच नदी में फंस गया और धीरे-धीरे डूबने लगा। समय रहते स्थानीय लोगों ने कार में सवार दोनों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

पढ़ें :- Viral Video: नाले में घुसकर अश्लील हरकत करते दबोचा गया कपल, पकड़े जाने पर भड़की महिला ने किया बवाल

इंजन की ताकत जांचने की कोशिश बनी मुसीबत

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक यह देखना चाहते थे कि थार का इंजन और ऑफ-रोड क्षमता पानी में कितना साथ देती है। लेकिन तेज बहाव और नदी की गहराई का अंदाजा नहीं लग पाने से वाहन बीच धारा में फंस गया। कार बाहर नहीं निकल सकी और पानी बढ़ने के साथ उसमें डूबने का खतरा पैदा हो गया।

पुलिस और क्रेन की मदद से निकाली गई थार

घटना की सूचना मिलते ही कनखल थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह रावत और उपनिरीक्षक अनुज सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद क्रेन और अन्य संसाधनों की मदद से काफी मशक्कत के बाद थार को गंगा से बाहर निकाला गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

पढ़ें :- Video:जान जाये पर वायरल होके रहेंगे, सोशल मीडिया पर छाये इस खतरनाक वीडियो को देखकर क्या कहेंगे आप

स्टंट का वीडियो हुआ वायरल

घटना के दौरान मौजूद लोगों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया। देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद मामला चर्चा का विषय बन गया।

पढ़ें :- 3 बहनों की एक ही कैमरामैन से शादी निकली सोशल मीडिया प्रैंक, CWC के सामने कबूली सच्चाई, बोलीं- फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए किया था ड्रामा

थार सीज, पुलिस ने दी सख्त चेतावनी

पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर खतरनाक स्टंट करने के आरोप में थार को सीज कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और स्टंट करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि भविष्य में भी ऐसे मामलों में सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...