1. हिन्दी समाचार
  2. टेलीविजन
  3. हार्ट अटैक या कुछ और? ‘कांटा लगा गर्ल’ शेफाली जरीवाला के घर पहुंची फॉरेंसिक टीम, कुक और मेड से की पूछताछ

हार्ट अटैक या कुछ और? ‘कांटा लगा गर्ल’ शेफाली जरीवाला के घर पहुंची फॉरेंसिक टीम, कुक और मेड से की पूछताछ

'कांटा लगा गर्ल' (Kaanta Laga Girl) शेफाली जरीवाला (Shefali Jariwala) की अचानक मौत ने बॉलीवुड को गहरा सदमा दे दिया है। देर रात शेफाली जरीवाला (Shefali Jariwala) की मौत की खबर आई, जिसका कारण कार्डियक अरेस्ट (Cardiac Arrest) बताया जा रहा है।

By santosh singh 
Updated Date

मुंबई : ‘कांटा लगा गर्ल’ (Kaanta Laga Girl) शेफाली जरीवाला (Shefali Jariwala) की अचानक मौत ने बॉलीवुड को गहरा सदमा दे दिया है। देर रात शेफाली जरीवाला (Shefali Jariwala) की मौत की खबर आई, जिसका कारण कार्डियक अरेस्ट (Cardiac Arrest) बताया जा रहा है। हालांकि जिस तरह मुंबई पुलिस और फॉरेंसिक टीम (Forensic Team) ने जांच शुरू की है, उससे मामला संदेहास्पद लग रही है। शेफाली के घर काम करने वाले कुक और मेड से भी पूछताछ की गई है।

पढ़ें :- Rise and Fall 2 : शहजाद पूनावाला बने विजेता, ट्रॉफी के साथ जीते इतने लाख रुपये, जानें कौन बना फर्स्ट रनर-अप

जानकारी के मुताबिक, शनिवार सुबह मुंबई पुलिस और फॉरेंसिक टीम शेफाली के घर पहुंची। ये टीमें घर के अंदर मौजूद हैं और जांच की जा रही है। घर में परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद हैं, जिनसे पूछताछ हुई है। शेफाली की मेड और कुक को रात में ही अंबोली पुलिस स्टेशन (Amboli Police Station) ले जाया गया, जहां उनसे पूछताछ की गई।

शुरुआती रिपोर्ट में शेफाली की मौत कार्डियक अरेस्ट (Cardiac Arrest) के चलते हुई है, लेकिन पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के पीछे की वजह साफ होगी। अभी तक परिवार की तरफ से कार्डियक अरेस्ट से ही मौत बताई गई है, लेकिन मुंबई पुलिस (Mumbai Police) अपनी प्राथमिक जांच कर रही है। बिल्डिंग वॉचमैन शत्रुघ्न महतो के मुताबिक, उसने शेफाली को नहीं देखा था। उनकी कार निकली थी, तब उसने गेट खोल दिया, लेकिन शेफाली की मौत को लेकर कोई जानकारी नहीं थी। वॉचमैन ने कहा,कि मुझे इस बारे में पक्का पता नहीं है। मुझे रात करीब 1 बजे पता चला, जब एक आदमी ने मुझे बताया कि शेफाली की मौत हो गई है।

सूत्रों का दावा ​है कि एंटी एजिंग दवाइयों ने शेफाली जरीवाला (Shefali Jariwala) की जान ले ली। वे पिछले कई वर्षों से एंटी एजिंग दवाईयां ले रही थीं। जांच करने पहुंची पुलिस ने शेफाली के घर से बहुत सारी दवाईयों सीज की हैं। इनमें एंटी एजिंग मेडिसिन, विटामिन और गैस्ट्रिक से जुड़ी गोलियां शामिल हैं।

अब सवाल उठता है कि जरूरत क्या है? इस तरह के जहलीरी दवाइयां लेने की। आप पैदा हुए हो तो जवान भी होगे और वक्त के साथ उम्रदराज भी। आप एंटी एजिंग दवाइयों की बदौलत वक्त को रोकने को कोशिश कर रहे हो। यह तो बेवक़ूफ़ी है।

पढ़ें :- दिल्ली-एनसीआर वायु प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- इसकी मुख्य वजह गाड़ियां,यहां के लोग हर दिन पी रहे हैं 30 सिगरेट

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...