1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Haryana Exit Poll 2024 : हरियाणा में BJP को बड़ा झटका, इस एग्जिट पोल में कांग्रेस की सरकार

Haryana Exit Poll 2024 : हरियाणा में BJP को बड़ा झटका, इस एग्जिट पोल में कांग्रेस की सरकार

Haryana Exit Poll 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव (Haryana Assembly Elections) में 90 सीटों पर शनिवार को वोटिंग खत्म हो चुकी है। अब एग्जिट पोल (Exit Poll) की बारी है। आंकड़े जारी भी होने लगे हैं। रिपब्लिक वर्ल्ड के मैट्रीज सीट प्रोजक्शन कांग्रेस के लिए खुशखबरी लेकर आए हैं।

By santosh singh 
Updated Date

Haryana Exit Poll 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव (Haryana Assembly Elections) में 90 सीटों पर शनिवार को वोटिंग खत्म हो चुकी है। अब एग्जिट पोल (Exit Poll) की बारी है। आंकड़े जारी भी होने लगे हैं। रिपब्लिक वर्ल्ड के मैट्रीज सीट प्रोजक्शन कांग्रेस के लिए खुशखबरी लेकर आए हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि पार्टी हरियाणा में 50 से ज्यादा सीटों पर जीत के साथ बहुमत की सरकार बना सकती है। राज्य में कुल 90 सीटें हैं।

पढ़ें :- हिन्दुवादी नेता सत्यम पंडित ने जंतर-मंतर जा रहे छात्रों को पीटा और गालियां दी, अखिलेश यादव और CJP ने की कार्रवाई की मांग

रिपब्लिक वर्ल्ड के मैट्रीज सीट प्रोजक्शन के अनुसार, कांग्रेस को राज्य में 55 से 62 सीटें तक मिल सकती हैं। वहीं, सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी महज 18 से 24 सीटों पर सिमटती नजर आ रही है। इसके अलावा INLD यानी इंडियन नेशनल लोकदल के खाते में 3 से 6 सीटें आ सकती हैं। वहीं, अन्य को 2 से 5 सीटों का अनुमान है।

हरियाणा एग्जिट पोल 2024

हरियाणा विधानसभा चुनाव (Haryana Assembly Elections) में 90 सीटों पर मतदान शनिवार शाम 6 बजे पूरा हो गया था। आंकड़े बताते हैं कि राज्य में अनुमानित 65 फीसदी मतदान हुआ है। ECI यानी भारत निर्वाचन आयोग की तरफ से जारी कार्यक्रम के अनुसार हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों का ऐलान 8 अक्टूबर सोमवार को होगा। राज्य में कांग्रेस और भाजपा में सीधी टक्कर नजर आ रही है।

पढ़ें :- IND vs ZIM 3rd T20I : सीरीज जीतने के बाद आज क्लीन स्वीप के इरादे से मैदान पर उतरेगी टीम इंडिया, जानें- कब और कहां देख पाएंगे लाइव मैच

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...