1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Haryana News: नमाज अदा कर रहे लोगों पर भीड़ ने किया हमला, 16 लोग गिरफ्तार

Haryana News: नमाज अदा कर रहे लोगों पर भीड़ ने किया हमला, 16 लोग गिरफ्तार

हरियाणा के सोनीपत  के एक मस्जिद में कुछ लोग नमाज अदा कर रहे थे उसी दौरान करीब  20 लोगों की भीड़ ने उनपर हमला कर दिया। जिसके बाद से मस्जिद के लोगों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और उनपर आरोप लगाया कि वह व्यक्ति उसी गांव के हैं वह अचानक मस्जिद में आकर तोड़फोड़ करने लगे।

By प्रिया सिंह 
Updated Date

Haryana News: हरियाणा के सोनीपत  के एक मस्जिद में कुछ लोग नमाज अदा कर रहे थे उसी दौरान करीब  20 लोगों की भीड़ ने उनपर हमला कर दिया। जिसके बाद से मस्जिद के लोगों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और उनपर आरोप लगाया कि वह व्यक्ति उसी गांव के हैं वह अचानक मस्जिद में आकर तोड़फोड़ करने लगे।

पढ़ें :- पूर्व कांग्रेस नेता संजय निरुपम एकनाथ शिंदे की शिवसेना में हुए शामिल, सीएम की मौजूदगी में ली सदस्यता

हमलावरों के हाथ में थी लाठी

बताया जा रहा है कि गांव में समुदाय की ओर से बनाई गई एक छोटी मस्जिद में रमजान की नमाज अदा कर रहे लोगों पर 15-20 हथियारबंद लोगों ने हमला किया। हमलावरों के हाथ में लाठी लेकर गांव की सड़कों पर घूमते हुए की तस्वीरें सामने आई हैं।

16 लोगों हिरासत में 

इस घटना के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। शिकायत के बाद से पुलिस ने  16 लोगों को हिरासत में लिया है। इस घटना में कम से कम नौ लोग घायल हुए हैं, जिनमें इस्ताक अली, आलमीर, साबिर अली, फरयाद, अंसार अली, जुलेखा, अली ताब, नरगिस और जरीना शामिल हैं। घायलों को इलाज के लिए सोनीपत सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पढ़ें :- World Press Freedom Day : ग्लोबल रैंकिंग में पाकिस्तान और सूडान से बदतर है भारत की स्थिति, देखिए चौंकाने वाली रिपोर्ट

क्या था मामला 

गौरतलब है कि अभी इस घटना के कारण का पता नहीं चल पाया है। पुलिस केस कि छान बिन कर रही है, इस मामले को लेकर कई तस्वीरें भी सामने आई हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...