1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Hathras: मुख्य आरोपी मधुकर को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया, हाथरस सत्संग का था मुख्य आयोजक

Hathras: मुख्य आरोपी मधुकर को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया, हाथरस सत्संग का था मुख्य आयोजक

हाथरस हादसे के बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। इस हादसे में 121 लोगों की जान गई थी, जबकि बड़ी संख्या में लोग घायल हैं। घायलों का उपचार चल रहा है। वहीं, अब पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने इनामी मुख्य आरोपी देव प्रकाश मधुकर और अन्य गिरफ्तार आरोपी संजू यादव को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। तीसरे गिरफ्तार आरोपी को बाद में पेश किया जाएगा।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Hathras: हाथरस हादसे के बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। इस हादसे में 121 लोगों की जान गई थी, जबकि बड़ी संख्या में लोग घायल हैं। घायलों का उपचार चल रहा है। वहीं, अब पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने इनामी मुख्य आरोपी देव प्रकाश मधुकर और अन्य गिरफ्तार आरोपी संजू यादव को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। तीसरे गिरफ्तार आरोपी को बाद में पेश किया जाएगा।

पढ़ें :- IND vs SA 2nd T20I Live Streaming: आज दूसरे टी20 में साउथ अफ्रीका से भिड़ेगी भारतीय टीम; जानें- कब और कहां लाइव देख पाएंगे मैच

बता दें कि, गिरफ्तारी के बाद मुख्य आरेापी देव प्रकाश मधुकर और अन्य आरोपी संजू यादव का जिला अस्पताल में चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जय हिंद कुमार सिंह के न्यायालय में देव प्रकाश मधुकर व संजू यादव को पेश किया गया। कोर्ट ने दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। तीसरे गिरफ्तार आरोपी राम प्रकाश शाक्य को कोर्ट में पेश नहीं किया जा सका, उसे कल 7 जुलाई को पेश किया जाएगा।

बता दें कि, हाथरस के सिकंदराराऊ के फुलरई-मुगलगढ़ी में 2 जुलाई को साकार हरि का सत्संग आयोजित किया गया। सत्संग के बाद वहां पर भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में 121 लोगों की जान चली गयी। इस आयोजन के लिए देव प्रकाश मधुकर ने अनुमति ली थी। पुलिस ने उसके खिलाफ मुख्य आरोपित बतौर मुकदमा दर्ज कराया। देव प्रकाश मधुकर परिवार सहित गायब हो गया। उस पर 25 हजार से बढ़ाते हुए एक लाख का इनाम रख दिया गया। पुलिस ने 5 जुलाई की देर शाम मधुकर को गिरफ्तार किया। उसके वकील का दावा था कि उसने आत्मसमर्पण किया है। साथ में अन्य राम प्रकाश शाक्य और संजू यादव को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया।

 

पढ़ें :- मैं फिर से दोहरा रहा हूं-वोट चोरी सबसे बड़ा देशद्रोह है...राहुल गांधी ने साधा निशाना
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...