1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Video-तापसी पन्नू ने पीएम मोदी को चुना पसंदीदा नेता, तस्वीर को प्रणाम कर बोलीं- मुझे अभी भी देश में रहना है…

Video-तापसी पन्नू ने पीएम मोदी को चुना पसंदीदा नेता, तस्वीर को प्रणाम कर बोलीं- मुझे अभी भी देश में रहना है…

बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) का सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल की यूजर्स जमकर तारीफ की जा रही है। दरअसल, वह अपनी फिल्म ‘अस्सी’ (Film 'Assi') के प्रमोशन के लिए एक न्यूज चैनल में गई। शो के दौरान एंकर ने एक्ट्रेस से पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Congress MP Rahul Gandhi) की फोटो दिखाकर एक्ट्रेस से पूछा कि आपका पसंदीदा राजनेता कौन है?

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) का सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल की यूजर्स जमकर तारीफ की जा रही है। दरअसल, वह अपनी फिल्म ‘अस्सी’ (Film ‘Assi’) के प्रमोशन के लिए एक न्यूज चैनल में गई। शो के दौरान एंकर ने एक्ट्रेस से पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Congress MP Rahul Gandhi) की फोटो दिखाकर एक्ट्रेस से पूछा कि आपका पसंदीदा राजनेता कौन है? इस पर एक्ट्रेस ने पीएम मोदी (PM Modi) की तस्वीर को प्रणाम कर कहा कि मुझे अभी भी इस देश में रहना है।

पढ़ें :- डिप्टी सीएम केशव प्रशाद मौर्या का अखिलेश यादव पर प्रहार, शायद उनकी पार्टी चुनाव लड़ने की स्थिति में नही है, यूपी में कमल ही खिलेगा

एक्ट्रेस का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। क्लिप के सामने आने के बाद इंटरनेट पर बहस छिड़ गई है। कुछ लोग इसे उनके बेबाक अंदाज का उदाहरण बता रहे हैं, तो कुछ इसे लेकर सवाल भी उठा रहे हैं।

पढ़ें :- राहुल गांधी का सीधा अटैक, बोले- मोदी जी ने पूरी शिक्षा व्यवस्था तबाह कर दी है, दावे 'विश्वगुरु' के मगर देश में नहीं करवा सकते ईमानदारी एक भी परीक्षा

एक्स पर एक यूजर ने पोस्ट करते हुए कहा कि तापसी हंसते हुए ट्रोल कर गई, लेकिन ये वो डर है जिससे सभी संस्थानों के लोग डरने लगे हैं। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि तापसी ने अपने अलग अंदाज में ट्रोल कर डाला।

तापसी पन्नू ने पीएम मोदी का असली चेहरा सबके सामने ला दिया! तानाशाह का गुरूर ऐसे ही टूटेगा!

कांग्रेस नेता रागिनी नायक (Congress leader Ragini Nayak) ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यह क्लिप शेयर की है। उन्होंने लिखा, ‘एक लाइन में तापसी पन्नू ने पीएम मोदी का असली चेहरा सबके सामने ला दिया! तानाशाह का गुरूर ऐसे ही टूटेगा!’

पसंदीदा नेत्री कौन?

शो के दौरान एक्ट्रेस पन्नू से पसंदीदा नेत्री के बारे में भी पूछा गया। इस दौरान उन्हें ममता बनर्जी, स्मृति ईरानी, मायावती और प्रियंका गांधी का ऑप्शन दिया गया। हालांकि काफी सोच समझकर एक्ट्रेस ने सुषमा स्वराज का नाम लिया, लेकिन एंकर ने कहा कि ऑप्शन ये ही हैं, इनमें से ही आपको चुनना है। इसके बाद एक्ट्रेस ने स्मृति ईरानी को अपनी पसंदीदा नेत्री बताया।

एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने अब तक इस वायरल क्लिप पर कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया नहीं दी है। वहीं उनके समर्थकों का कहना है कि किसी भी कलाकार की राजनीतिक पसंद उसके पेशेवर काम से अलग होती है और इसे विवाद का मुद्दा नहीं बनाया जाना चाहिए।

20 फरवरी को रिलीज होगी फिल्म ‘अस्सी’

पढ़ें :- Eid ul-Adha : राष्ट्रपति मुर्मू, पीएम मोदी और राहुल गांधी समेत तमाम नेताओं ने देशवासियों को दी बकरीद की बधाई

अस्सी में तापसी पन्नू एक दमदार वकील की भूमिका में नजर आएंगी, जो एक जघन्य अपराध पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए सिस्टम से लड़ती है। अनुभव सिन्हा निर्देशित यह कोर्टरूम ड्रामा सच्ची घटनाओं से प्रेरित है और 20 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...