1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी में आलू के दामों में भारी गिरावट से परेशान व्यापारी ने दी जान, 22 लाख का हुआ था नुकसान

यूपी में आलू के दामों में भारी गिरावट से परेशान व्यापारी ने दी जान, 22 लाख का हुआ था नुकसान

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में आलू के कारोबार में हुए भारी नुकसान से परेशान 30 वर्षीय व्यापारी ने कथित तौर पर फंदे से लटककर जान दे दी। यह घटना सहपऊ थाना क्षेत्र के नगला रमजू गांव की है..

By Harsh 
Updated Date

हाथरस: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में आलू के कारोबार में हुए भारी नुकसान से परेशान 30 वर्षीय व्यापारी ने कथित तौर पर फंदे से लटककर जान दे दी। यह घटना सहपऊ थाना क्षेत्र के नगला रमजू गांव की है। शनिवार सुबह उसका शव घर से करीब 500 मीटर दूर एक सरकारी नलकूप के पास पेड़ से लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

पढ़ें :- लखनऊ हत्याकांड: 2 दिन पत्नी की रेकी, दिव्या ने 1.5 करोड़ की एलिमनी मांगी थी, पहले पत्नि फिर बहन और खुद को मारी गोली

परिजनों के मुताबिक, मृतक विष्णु खेती के साथ-साथ आलू का कारोबार भी करता था। इस सीजन में उसने किसानों से 600 रुपये प्रति कट्टे के हिसाब से करीब 4 हजार कट्टे आलू खरीदे थे। इसके अलावा अपनी 10 बीघा जमीन में भी आलू की खेती की थी। लेकिन बाजार में आलू के दाम अचानक गिरने से उसे करीब 22 लाख रुपये का नुकसान उठाना पड़ा।

कर्ज और घाटे से बढ़ी परेशानी

परिवार का कहना है कि खरीदा गया आलू उधार पर था और कोल्ड स्टोरेज व ढुलाई का खर्च जोड़ने के बाद उसकी बड़ी रकम फंस गई थी। दूसरी ओर लेनदार लगातार भुगतान का दबाव बना रहे थे। आर्थिक नुकसान और बढ़ते तनाव के कारण वह पिछले कुछ समय से काफी परेशान चल रहा था।

पुलिस कर रही जांच

पढ़ें :- Shri Krishna Janmashtami 2026 : मथुरा-वृंदावन में होटल फुल, बांके बिहारी की मंगला आरती के बदले नियम

सीओ सादाबाद जेएन अस्थाना ने बताया कि मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...