1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. वो भगवान शंकराचार्य हैं, कहीं भी जाएंगे हम उनका स्वागत करेंगे….स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर केशव मौर्य का बड़ा बयान

वो भगवान शंकराचार्य हैं, कहीं भी जाएंगे हम उनका स्वागत करेंगे….स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर केशव मौर्य का बड़ा बयान

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को लेकर जमकर सियासत हो रही है। उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य लगातार उनका समर्थन कर रहे हैं। इस बीच शंकराचार्य के लखनऊ जाने के बयान पर डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने कहा कि, वो भगवान जगतगुरू शंकराचार्य हैं, जहां जाएंगे उनका भक्त स्वागत करेंगे...

By शिव मौर्या 
Updated Date

वाराणसी। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को लेकर जमकर सियासत हो रही है। उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य लगातार उनका समर्थन कर रहे हैं। इस बीच शंकराचार्य के लखनऊ जाने के बयान पर डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने कहा कि, वो भगवान जगतगुरू शंकराचार्य हैं, जहां जाएंगे उनका भक्त स्वागत करेंगे और हम एक राम भक्त के नाते, एक शिव भक्त के नाते, कृष्ण भक्त के नाते, एक सनातन संस्कृति के पोषक होने के नाते, हम भी स्वागत करते हैं हम भी अभिनंदन करते हैं।

पढ़ें :- स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की गिरफ्तारी पर रोक, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित

इसके साथ ही कहा कि, उत्तर प्रदेश में किसी हत्यारे की औकात नहीं है कि जो गौ माता को खरोच भी पहुंचने का काम कर सके। अगर कोई भी गौ माता को खरोच पहुंचने की कोशिश करेगा तो एक गौ भक्त नाते, गौ रक्षक के नाते हमने बहुत बड़े आंदोलन किए हैं। उन्होंने आगे कहा, गाय की रक्षा करना सुरक्षा करना वह सब की जिम्मेदारी है।

इस दौरान डिप्टी सीएम ने अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, अखिलेश यादव जी एक ढोंगी व्यक्ति हैं जिन्होंने सदैव राम भक्तों का दमन किया, शिव भक्तों का दमन किया, वह भक्तों का दमन किए। साथ ही कहा, उन्होंने हिंदुओं पर अत्याचार करने का काम किया और मुस्लिम तुष्टिकरण करने का काम किया। अखिलेश यादव जी जब इस प्रकार की बातें करें कोई क्या हिंदू समाज का व्यक्ति उन पर विश्वास करेगा?

अखिलेश यादव जी यानी समाजवादी पार्टी या कांग्रेस पार्टी जब भी कुछ ऐसा बोल तो यह मान लीजिए कि वह एक राजनीतिक ढोंग कर रहे हैं। वह किसी भी तरीके से वह चाहते हैं कि भारतीय संस्कृति को मानने वाले जो राष्ट्रभक्ति हैं जो राम भक्त हैं जो गौ भक्त हैं जो शिव भक्त हैं जो कृष्ण भक्त हैं उनका कुछ वोट मिल जाए तो शायद उनको गिनाने के लिए कुछ हो जाएगा। लेकिन मैं उनको सबको कहना चाहता हूं कि 2047 तक देश और प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार रहेगी।

 

पढ़ें :- सच्चे संतों का अपमान करके BJP ने फिर साबित कर दिया वो किसी की भी सगी नहीं...स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के मामले में बोले अखिलेश यादव
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...