उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक पति ने जिंदगी भर अपनी पत्नी का साथ निभाया, लेकिन बुढ़ापे में उसने पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। पूरा मामला कानपुर के बर्रा थाना क्षेत्र के कर्रही पुरानी बस्ती कहा है, जहां केस्को से सेवानिवृत्त कर्मी ने धारदार हथियार से पत्नी की हत्या कर दी।
कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक पति ने जिंदगी भर अपनी पत्नी का साथ निभाया, लेकिन बुढ़ापे में उसने पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। पूरा मामला कानपुर के बर्रा थाना क्षेत्र के कर्रही पुरानी बस्ती कहा है, जहां केस्को से सेवानिवृत्त कर्मी ने धारदार हथियार से पत्नी की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी घर के मुख्य दरवाजे पर बैठ गया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। वहीं महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वारदात के वक्त छोटा बेटा काम पर गया हुआ था।
कानपुर जिले के बर्रा थाना क्षेत्र के कर्रही पुरानी बस्ती निवासी 75 वर्षीय साहेब लाल केस्को में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे। वह पत्नी ललिता और छोटे बेटे सुरेंद्र के साथ रहते है। अपनी चारों बेटियों की वह शादी कर चुके है और बड़ा बेटा महेंद्र पत्नी और बच्चों के साथ बगल में ही दूसरे मकान में रहता है। साहेब लाल का छोटा भाई महेश ने बताया कि सोमवार सुबह वह बड़े भाई के घर गए थे। भाई साहेब लाल घर के मुख्य दरवाजे पर बैठे हुए। उनसे भाभी के बारे में पूछा तो उन्होने कोई जानकारी नहीं दी और चुपचाप बैठे रहे। घर के अंदर जा कर देखा तो भाभी ललिता का शव जमीन पर पड़ा हुआ था और चारों तरफ खून फैला हुआ था। आनन-फानन में महेश ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।
सूचना मिलते ही बर्रा और नौबस्ता थाने की फोर्स मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी साहेब लाल को मौके से हि गिरफ्तार कर लिया। वहीं फारेंसिक टीम को बुलाकर घटना स्थल की जांच करवाई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। कानपुर साउथ के डीसीपी दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि मृतक का छोटा बेटा सुरेंद्र पुताई का काम करता है। सोमवार सुबह नौ बजे वह काम पर चला गया था, जिसके बाद दोनों पति पत्नी के बीच किसी बात के लेकर विवाद हो गया था। इस पर पति ने आक्रोश में आ कर पत्नी की हत्या कर दी। घटना स्थल से हत्या के प्रयुक्त धारदार हथियार भी बरामद किया गया है। विवाद किन कारणों से हुआ इसकी जांच की जा रही है। आरोपी पर मुकदर्मा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया जा रहा है।