1. हिन्दी समाचार
  2. जीवन मंत्रा
  3. Health Tips : गर्मी और लू से बचने का सबसे अच्छा साथी आम पना

Health Tips : गर्मी और लू से बचने का सबसे अच्छा साथी आम पना

Health Tips : सेहत है तो सब कुछ है इस समय गर्मी का प्रकोप बहुत ही ज्यादा बढ़ रहा है। ऊपर से नौतपा की तपिश ऐसे में अपने आप को हाइड्रेट और कूल रखने के लिए हमे ठंडे पेय पदार्थो का सेवन करना लाभदायक रहेगा, तो आज हम आप को इस सीजन के फल आम की मजेदार शर्बत बनाने की जानकारी देंगे।

By santosh singh 
Updated Date

Health Tips : सेहत है तो सब कुछ है इस समय गर्मी का प्रकोप बहुत ही ज्यादा बढ़ रहा है। ऊपर से नौतपा की तपिश ऐसे में अपने आप को हाइड्रेट और कूल रखने के लिए हमे ठंडे पेय पदार्थो का सेवन करना लाभदायक रहेगा, तो आज हम आप को इस सीजन के फल आम की मजेदार शर्बत बनाने की जानकारी देंगे। जिसे पीने के बाद आप कहेंगे वाह क्या बात है शर्बत हो तो ऐसा। तो फिर झट से तैयार होजायें आम पना पीने और बनाने के लिए।

पढ़ें :- AKTU 24th Convocation Ceremony : कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल, बोलीं- लव मैरिज का विरोध नहीं, पहले आत्मनिर्भर बनिए फिर करिए शादी

आम पना

आम पना गर्मी का सबसे अच्छा व सेहतमंद शर्बत है। इस समय आम का सीजन है तो आम के सीजन का मजा भी लेना बनता है।

आम पना तैयार करने के लिए सबसे पहले आप को कच्चे आम लेने होंगे इसके बाद इन आमों को उबालने होंगे इसके बाद उबले हुए आम को ठंडा करना होगा।

आम को ठंडा होने के बाद इसके गूदा को पानी में फेंट लेंगे फिर चीनी मिला कर पुदीना के पत्ते डालकर भूना जीरा व सफेद नमक, काला नमक डाल कर शर्बत तैयार कर लेंगे और फिर बर्फ डालकर इसे ठंडा-ठंडा सर्व कर सकतें हैं। न लगेगी गर्मी न रहेगी लू हर कुछ रहेगा कूल-कूल।

पढ़ें :- Video-श्रीलंकाई क्रिकेटर की पिच पर गिरकर मौत, मैच के दौरान खिलाड़ी को आया हॉर्ट-अटैक

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...