1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Heart wrenching case: एमपी में महिला के साथ गैंगरेप, दरिंदों ने पार कर दी हैवानियत की सारें हदें, बच्चेदानी तक आई बाहर

Heart wrenching case: एमपी में महिला के साथ गैंगरेप, दरिंदों ने पार कर दी हैवानियत की सारें हदें, बच्चेदानी तक आई बाहर

ध्य प्रदेश के खंडवा से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां के एक महिला के साथ सामूहिक बलात्कार करने के बाद हैवानियत की सारें हदें पार कर दी गई।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां के एक महिला के साथ सामूहिक बलात्कार करने के बाद हैवानियत की सारें हदें पार कर दी गई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पीएम करने वाली डॉक्टर ने बताया कि जब शव लाया गया तो उसकी आंते बाहर थीं। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पढ़ें :- 'राहुल गांधी ने अपनी दादी जी को पुष्पांजलि अर्पित करते समय जूते नहीं उतारे, ये हमारे संस्कारों के खिलाफ...' CM मोहन यादव ने साधा निशाना

वहीं जांच में महिला की बच्चेदानी शरीर से बाहर होने जैसी स्थिति से इंकार किया जा रहा है। दूसरी ओर शव क पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होने की बात कही जा रही है। महिला की मौत हादसे के करीब 18 घंटे के बाद हुई है।

इधर पोस्टमार्टम करने वाले पैनल में शामिल डॉ सीमा सूते के अनुसार जब शव आया था तब आंतें बाहर थीं। यह पेट पर लात मारने या अंदरुनी हिस्से में किसी वस्तु के प्रहार से हो सकता है।

महिला के बेटे ने पुलिस को बताया कि मां मुझे बेहोशी की हालत में हरि के घर पर मिली थी। मां ने कहा कि सुनील और हरि ने मेरे साथ गलत किया। पीड़िता के इन्ही कथनों के आधार पर पुलिस ने हरि और सुनील को आरोपित बनाया। उल्लेखनीय है कि पीड़िता के साथ दुष्कर्म करने वाले दोनो आरोपित उसी के गांव परिचित है। पीड़िता द्वारा दोनो आरोपित के साथ रात में शराब का सेवन करने की बात भी पुलिस ने कही है।

पीड़िता के बेटे ने बताया कि मां शादी समारोह में गई थी। रात को घर नहीं लौटी। हमें लगा कि वो वहीं रुक गई होगी। गांव की एक महिला ने बताया कि हमारे आंगन में बैठी है। तब हम वहां पहुंचे तो मां बेहोश अवस्था में थी। हमने पानी पिलाया और होश में लाए।

पढ़ें :- 'पहलगाम में आतंकियों ने भारत की नारीशक्ति को चुनौती दी, जो उनका काल बन गयी...' भोपाल में बोले PM मोदी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एएसपी ग्रमीण राजेश रघुवंशी ने बताया कि 23 मई को एक गांव में शादी समारोह में पीड़िता शामिल हुई थी। उसके साथ हरि भी था। शादी समारोह के बाद पीड़िता उसके साथ इसी समारोह में शामिल एक अन्य महिला को उसके घर छोड़ने गई थी।

लगभग साढ़े छह बजे उस महिला को खेत वाले घर पर छोड़ा। उसके बाद पीड़िता हरि के साथ उसके घर पर आई। वहां पर कुछ देर बाद सुनील भी आ गया। हरि के घर पर सुनील, हरि और पीड़िता को देखा गया था।घटना स्थल पर पुलिस को महिला की बच्चेदानी बाहर निकलने जैसी स्थिति नहीं दिखी। इस संबंध में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। जिससे अन्य चीजों का खुलासा हो पाएगा।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...