1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. पहाड़ों पर भारी बर्फबारी, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में फैली सफेद चादर, जनजीवन प्रभावित

पहाड़ों पर भारी बर्फबारी, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में फैली सफेद चादर, जनजीवन प्रभावित

उत्तर भारत में सक्रिय हुए शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के कारण जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के ऊपरी इलाकों में भारी बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश का सिलसिला जारी है। इस मौसमी बदलाव ने घाटी में ठंड काफी बढ़ा दी है और कई ऊंचे दर्रों पर यातायात भी ठप कर दिया है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। उत्तर भारत में सक्रिय हुए शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के कारण जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के ऊपरी इलाकों में भारी बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश का सिलसिला जारी है। इस मौसमी बदलाव ने घाटी में ठंड काफी बढ़ा दी है और कई ऊंचे दर्रों पर यातायात भी ठप कर दिया है।

पढ़ें :- Pre-Monsoon 2026 : ताकतवर पश्चिमी विक्षोभ फिर सक्रिय होगा ,  प्री-मानसून बादलों का असर भी दिखाई पड़ेगा

पर्यटन स्थलों पर बर्फ की मार

पिछले 24 घंटों में कश्मीर के मशहूर पर्यटन केंद्र गुलमर्ग, सोनमर्ग, पहलगाम और गुरेज़ में 4 से 6 इंच तक ताजा बर्फबारी दर्ज की गई है। गुलमर्ग में पर्यटकों की भारी भीड़ है, लेकिन कड़ाके की ठंड ने लोगों की मुश्किलें भी बढ़ा दी हैं।

लद्दाख में कड़ाके की ठंड

द्रास और मीनामार्ग सेक्टर में तापमान शून्य से नीचे चला गया है और लेह शहर में हल्की बर्फबारी जारी है, जबकि नुब्रा घाटी के ऊपरी हिस्से शेष दुनिया से कट गए हैं। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, यह ‘वेट स्पेल’ अगले 48 घंटों तक जारी रहेगा व 28 मार्च को एक और तीव्र पश्चिमी विक्षोभ दस्तक देगा, जिसके कारण पहाड़ों पर भारी बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में काफी तेज बारिश की बहुत संभावना है।

पढ़ें :- यूपी में मौसम का यू-टर्न, इन जिलों में मंगलवार से होगी बारिश, चलेंगी तेज हवाएं

रणनीतिक मार्ग बंद

भारी बर्फबारी के चलते ज़ोजिला दर्रा और राजदान टॉप को किसी भी तरह के खतरे से बचने के लिए बंद कर दिया गया है। प्रशासन ने फिसलन और कम दिखाई देने के कारण इन रास्तों पर यात्रा न करने की सलाह दी है। वही उत्तरी कश्मीर के बागवानों और किसानों को सलाह दी गई है कि वे अभी अगले कुछ दिनों के लिए छिड़काव (spraying) रोक दें और सेब के बागानों में जल निकासी का उचित प्रबंध करें।

वही अगर वर्तमान में तापमान स्थिति का बात करे तो श्रीनगर में 5.2°C के साथ बारिश, गुलमर्ग में 2.4°C के साथ भारी बर्फबारी और लेह में 1.8°C के साथ हल्की बर्फबारी हो रही हैं।

रिपोर्ट: सुशील कुमार साह

पढ़ें :- लखनऊ में अचानक बदला मौसम का मिजाज, गरज-चमक के साथ हुई झमाझम बारिश ने बढ़ाई ठंड
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...