1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज की जीत को चुनौती देने वाला याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने मांगा जवाब

बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज की जीत को चुनौती देने वाला याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने मांगा जवाब

दिल्ली हाईकोर्ट (Delhi High Court) ने नई दिल्ली सीट से निर्वाचित भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज (Bansuri Swaraj) से जवाब मांगा है। कोर्ट ने आम आदमी पार्टी (आप) के नेता सोमनाथ भारती (Somnath Bharti) द्वारा दायर उस याचिका पर जवाब मांगा है जिसमें उन्होंने बांसुरी स्वराज (Bansuri Swaraj)  की जीत को चुनौती दी है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट (Delhi High Court) ने नई दिल्ली सीट से निर्वाचित भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज (Bansuri Swaraj) से जवाब मांगा है। कोर्ट ने आम आदमी पार्टी (आप) के नेता सोमनाथ भारती (Somnath Bharti) द्वारा दायर उस याचिका पर जवाब मांगा है जिसमें उन्होंने बांसुरी स्वराज (Bansuri Swaraj)  की जीत को चुनौती दी है।

पढ़ें :- क्रिकेट फैंस कृपया ध्यान दें! रेलवे T20 WC Final 2026 के लिए दिल्ली से साबरमती के लिए चलाएगा विशेष ट्रेन

न्यायमूर्ति मनमीत प्रीतम सिंह अरोड़ा ने स्वराज को 30 दिनों के भीतर अपना जवाब दाखिल करने को कहा है। सोमनाथ भारती (Somnath Bharti)  और बांसुरी स्वराज (Bansuri Swaraj) दोनों ने नई दिल्ली लोकसभा सीट (New Delhi Lok Sabha Seat)से चुनाव लड़ा था। भारती को जहां 3,74,815 वोट मिले, वहीं स्वराज को 4,53,185 वोट मिले। जन प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 80 और 81 के तहत दायर याचिका में स्वराज, उनके चुनाव एजेंट और अन्य पर भ्रष्ट आचरण में शामिल होने का आरोप लगाया गया है।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...