बारिश के कारण हिमंत बिस्वा सरमा के रोड शो में कम भीड़ जुटने की उम्मीद थी लेकिन रोड शो शुरू होते ही हजारों की संख्या में समर्थक सड़कों पर आ गए। इस दौरान महिलाओं की टोली भी रोड शो में शामिल हुई। बीहू की धुनों पर ठुमके लगते देखकर लग रहा था जैसे पूरा गुवाहाटी उत्सव मना रहा हो।
Himanta Biswa Sarma: असम विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ने लगी है। असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने शुक्रवार को जलुकबारी सीट से अपना नामांकन दाखिल किया है। इस दौरान उनके साथ भाजपा के दिग्गज नेता मौजूद थे। नामांकन से पहले सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रोड शो किया।
दरअसल, बारिश के कारण हिमंत बिस्वा सरमा के रोड शो में कम भीड़ जुटने की उम्मीद थी लेकिन रोड शो शुरू होते ही हजारों की संख्या में समर्थक सड़कों पर आ गए। इस दौरान महिलाओं की टोली भी रोड शो में शामिल हुई। बीहू की धुनों पर ठुमके लगते देखकर लग रहा था जैसे पूरा गुवाहाटी उत्सव मना रहा हो।
बता दें कि, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा 2001 से जलुकबारी सीट से प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। कांग्रेस में रहते हुए वो तीन बार इस सीट से जीते थे। इसके बाद 2015 हिमंत बिस्वा सरमा भाजपा में शामिल हो गए थे। इसके बाद वो वहां से लगातार अभी तक जीतते रहे हैं। सरमा ने X पर पोस्ट करते हुए कहा था, “जलुकबारी के लोगों के आशीर्वाद से मैं नामांकन दाखिल करने जा रहा हूं। आपकी कृपा ही मेरी ताकत है।”
एक चरण में होगा चुनाव
बता दें कि, असम में एक चरण में चुनाव होगा। 9 अप्रैल को मतदान होगा, जबकि वोटों की गिनती 4 मई को की जाएगी। असम में विधानसभा की 126 सीटें हैं और इसका मौजूदा कार्यकाल 20 मई, 2026 को ख़त्म होने वाला है। बीजेपी ने साल 2021 में कुल 93 सीटों पर चुनाव लड़ा था और 60 सीटों पर जीत दर्ज की थी।