HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. शिक्षा
  3. 02 july ka Itihas: आज ही के दिन अलाउद्दीन ख़िलजी ने सिवाणा पर किया था आक्रमण

02 july ka Itihas: आज ही के दिन अलाउद्दीन ख़िलजी ने सिवाणा पर किया था आक्रमण

हर दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज है। 02 जुलाई का दिन भी बेहद खास है। आज के ही दिन कई ऐसी अच्छी और बुरी ऐतिहासिक घटनाएं घटित हुईं थीं...

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

हर दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज है। 02 जुलाई का दिन भी बेहद खास है। आज के ही दिन कई ऐसी अच्छी और बुरी ऐतिहासिक घटनाएं घटित हुईं थीं…

पढ़ें :- 19 May ka Itihas: ये हैं आज के दिन की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

1306 – अलाउद्दीन ख़िलजी ने सिवाणा पर जब 2 जुलाई, 1306 में आक्रमण किया, तब यह दुर्ग कान्हड़देव के भतीजे चौहान सरदार शीतलदेव के अधिकार में था।
1985 – आंद्रेई ग्रोमिको सोवियत संघ के राष्ट्रपति निर्वाचित।
1940 – ब्रिटिश सरकार ने सुभाषचन्द्र बोस को 2 जुलाई, 1940 ई. को विद्रोह भड़काने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।
2004 – भारत और पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने जकार्ता में आपसी बातचीत की।
2006 – इंग्लैंड फ़ुटबाल टीम के कप्तान डेविड बेखम ने अपना पद छोड़ा।

2 जुलाई को इन लोगो का हुआ था जन्म

1983 – सुहास एल.वाई. – भारत के पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी हैं।
1956 – तूफ़ानी सरोज – तूफ़ानी सरोज तेरहवीं और पंद्रहवीं लोकसभा के सदस्य चुने गये।
1954 – मोहम्मद अज़ीज़ – भारत के प्रसिद्ध पार्श्वगायकों में से एक थे।
1948 – आलोक धन्वा, प्रसिद्ध जनकवि।
1945 – विद्या विंदु सिंह – लोक साहित्य के क्षेत्र में जाना माना नाम हैं।
1941 – आशालता वाबगांवकर – मराठी और हिंदी फिल्मों की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक थीं।
1925 – स्वामी राम – भारतीय योगाचार्य थे।
1901 – कालिंदी चरण पाणिग्रही – प्रसिद्ध उड़िया कवि, उपन्यासकार, कहानीकार, नाटककार और निबंधकार थे।
1893 – चन्दूलाल माधवलाल त्रिवेदी – आंध्र प्रदेश के पहले राज्यपाल थे।

पढ़ें :- 18 May ka Itihas: ये हैं आज के दिन की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...