1. हिन्दी समाचार
  2. शिक्षा
  3. 07 Octoberr ka Itihas: ये हैं आज के दिन की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

07 Octoberr ka Itihas: ये हैं आज के दिन की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

07 October ka Itihas: हर दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज है। 07 October का दिन भी बेहद खास है। आज के ही दिन कई ऐसी अच्छी और बुरी ऐतिहासिक घटनाएं घटित हुईं थीं...

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

07 October ka Itihas: हर दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज है। 07 October का दिन भी बेहद खास है। आज के ही दिन कई ऐसी अच्छी और बुरी ऐतिहासिक घटनाएं घटित हुईं थीं…

पढ़ें :- CBSE Class 12 Exam Cancelled : सीबीएसई का बड़ा फैसला, ईरान युद्ध के चलते कई देशों में 12वीं बोर्ड की परीक्षा रद्द

1586 – मुग़ल सेना ने कश्मीर में प्रवेश किया।
1737 – बंगाल में 20 हजार छोटे जहाज के समुद्र में 40 फुट नीचे डूबने से तीन लाख लोगों की मौत।
1840 – विलेम द्वितीय नीदरलैंड का राजा बना।
1868 – अमेरिका में कोर्नोल विश्वविद्यालय खुला। इसमें 412 विद्यार्थियों का नामांकन हुआ था जो उस समय की सबसे बड़ी संख्या थी।
1919 – गांधीजी की ‘नवजीवन’ पत्रिका प्रकाशित ।
1942 – अमेरिका और ब्रिटिश सरकार ने संयुक्त राष्ट्र की स्थापना की घोषणा की।
1950 – मदर टेरेसा ने कोलकाता में मिशनरीज ऑफ़ चैरिटी की स्थापना की थी।
1952 – चंडीगढ़ पंजाब की राजधानी बनी।
1959 – सोवियत संघ के अंतरिक्ष यान लूनर-3 द्वारा चंद्रमा के छिपे हिस्से की तस्वीर ली गई।
1977 – सोवियत संघ ने चौथे संविधान को अंगीकार किया।
1992 –
भारत में त्वरित कार्यवाइ बल का गठन किया गया था। इसका गठन विशेष रूप से सांप्रदायिक दंगों से सहानुभूति पूर्वक और विशेषज्ञतापूर्वक निबटने के लिए हुआ था। प्रकृतिक आपदाओं से निबटने में भी यह बल नागरिक प्रशासन की मदद करता है।
रैपिड एक्शन फोर्स की स्थापना की गई।
1997 – सूर्य बहादुर थापा द्वारा नेपाल के नये प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण, भारत और रूस सुरक्षा सहयोग 2010 तक बढ़ाने के लिए सहमत।
2000 –
डब्ल्यूडब्ल्यूएफ – इंडिया ने पहला राजीव गांधी वन्यजीव संरक्षण पुरस्कार हासिल किया।
जापान में मानव क्लोनिंग दंडनीय अपराध घोषित।
2001 – आतंकवाद के ख़िलाफ़ अमेरिका का ऑपरेशन ‘एड्योरिंग फ़्रीडम’ शुरू।
2003 – पाकिस्तान के राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ़ ने कट्टरपंथियों के ख़िलाफ़ अभियान जारी रखने की घोषणा की।
2004 – जर्मनी ने सुरक्षा परिषद में भारत की दावेदारी का समर्थन किया।
2008 – फलस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास चार दिन की राजकीया यात्रा पर भारत पहुँचे।
2011 – लाइबेरिया की राष्ट्रपति एलेन जानसन सरलीफ और शांति व महिला अधिकार कार्यकर्ता लीमेह जीबोई तथा यमन की तवाकुल करमान को शांति के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार देने की घोषणा की गई।

07 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति

1922- बली राम भगत, प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व लोकसभा अध्यक्ष।
1978 – ज़हीर ख़ान – पूर्व उत्कृष्ट भारतीय क्रिकेटर हैं।
1979 – युक्ता मुखी, भारतीय मॉडल, अभिनेत्री एवं मिस वर्ल्ड।
1977 – वाजिद ख़ान – प्रसिद्ध संगीतकार जोड़ी ‘साजिद-वाजिद’ में से एक थे।
1914 – बेगम अख़्तर, प्रसिद्ध ग़ज़ल और ठुमरी गायिका।
1924 -विजयदेव नारायण साही, प्रसिद्ध कवि एवं आलोचक।
1952 – व्लादिमीर पुतिन – रूसी राजनीतिज्ञ हैं।
1949 – इंद्रजीत लांबा – भारतीय घुड़सवार खिलाड़ी रहे हैं।
1943 – अरुण भादुड़ी – प्रसिद्ध भारतीय शास्त्रीय गायक थे।
1907 – दुर्गा भाभी – भारत के स्वतंत्रता संग्राम में क्रान्तिकारियों की प्रमुख सहयोगी थीं।
1891 – नरहरि पारिख – स्वतंत्रता सेनानी तथा महात्मा गाँधी के निकट सहयोगी।

07 अक्टूबर को हुए निधन

पढ़ें :- LPG Gas Crisis : शिवपुरी में शिक्षक को मोदी की मिमिक्री करना पड़ा भारी, भाजपा विधायक की शिकायत पर जिला शिक्षा अधिकारी ने किया सस्पेंड

2022 – अरुण बाली – प्रसिद्ध टेलीविजन और फिल्म अभिनेता थे।
2020 – अश्वनी कुमार – केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के पूर्व निदेशक थे।
1708 – गुरु गोविंद सिंह – सिक्खों के गुरु
1971 – के. केलप्पन – केरल के प्रसिद्ध राष्ट्रवादी नेता, स्वतन्त्रता सेनानी और समाज सुधारक।
1961 – केदारेश्वर सेन गुप्ता, प्रसिद्ध क्रांतिकारी व्यक्ति

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...