HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Holi 2022: उड़ते रंग अबीर का त्योहार है होली, जाने होलिका दहन इस तिथि को होगा

Holi 2022: उड़ते रंग अबीर का त्योहार है होली, जाने होलिका दहन इस तिथि को होगा

फाल्गुन लगते ही गांवों की चौपालों में फगुआ गाने वालों की टोली ताल पे ताल मिलाती है। ये परंपरा सदियों पुरानी है। हिंदू धर्म में होली का त्योहार बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Holi 2022 : फाल्गुन लगते ही गांवों की चौपालों में फगुआ गाने वालों की टोली ताल पे ताल मिलाती है। ये परंपरा सदियों पुरानी है। हिंदू धर्म में होली का त्योहार बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। देश में होली का उत्सव पखवारे भर से अधिक समय तक पूरे जोश के साथ मनाया जाता है। रगों के इस उत्सव में लोग एक दूसरे गले मिलते है और अबीर गुलाल लगाते है। एक दूसरे को शुभकामनाएं देते है।

पढ़ें :- Samudrik Shastra: सामुद्रिक शास्त्र में शारीरिक बनावट के बारे में बारीकी से बताया गया है , जानें  जिन लोगों का होंठ लाल होता है वो कैसे होते हैं

पौराणिक मान्यता के अनुसार,मान्‍यता है कि होली का पर्व भक्त प्रहलाद की भक्ति और भगवान द्वारा की गई उसकी प्राण रक्षा की खुशी के रूप में मनाया जाता है। इस साल की बात करें तो 18 मार्च 2022, शुक्रवार को रंगों का यह पर्व मनाया जाएगा। होलिका दहन 17 मार्च की रात को होगा।

होलिका दहन
पंचांग के अनुसार, फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि का प्रारंभ 17 मार्च को दोपहर 01 बजकर 29 मिनट से हो रहा है। यह तिथि अगले दिन 18 मार्च को दोपहर 12 बजकर 47 मिनट तक मान्य है। ऐसे में होलिका दहन 17 मार्च दिन गुरुवार को होगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...