1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3.  Holi Vastu Tips : होली पर वास्तु दोषों से बचने के लिए करें ये उपाय, घर लाएं ये चीजें

 Holi Vastu Tips : होली पर वास्तु दोषों से बचने के लिए करें ये उपाय, घर लाएं ये चीजें

देशभर में होली का त्योहार उत्साह और उमंग के साथ् मनाया जाता है।  होली पर लोग एक-दूसरे को खुशी के साथ रंग लगाते हैं और गले मिलते हैं।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Holi Vastu Tips : देशभर में होली का त्योहार उत्साह और उमंग के साथ् मनाया जाता है।  होली पर लोग एक-दूसरे को खुशी के साथ रंग लगाते हैं और गले मिलते हैं। ये त्योहार हर साल चैत्र महीने में मनाया जाता है। इस बार होली 8 मार्च को मनाई जाएगी। होली त्योहार पर घर को नजर, टोने और बाधाओं से मुक्त करने के लिए वास्तु शास्त्र में कुछ विशेष उपाय बताए गए है। आइए जानते हैं उन उपायों के बारे में जिससे  होली पर मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

पढ़ें :- Achook Totke : काल भैरव का रूप माना जाता है इस जीव को,रोज  खिलाएं रोटी

बंदनवार या तोरण
घर में उत्पन्न वास्तु दोष के प्रभाव को कम करने के लिए होलाष्टक से होलिका दहन के बीच एक सुंदर सा बंदनवार या तोरण अपने घर के मुख्य द्वार पर जरूर लगाएं। ये उपाय आपके घर में उत्पन्न वास्तु दोष को कम कर सकता है।

बांस का पौधा
होली के अवसर पर अपने घर में बांस का पौधा लगाएं। इसे घर में लगाने से नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है तथा घर में खुशियां आती है। इससे घर आर्थिक रूप से संपन्न रहता है।

पिरामिड
होली पर अपने घर में पिरामिड ला सकते हैं। इसे घर या ऑफिस में रखने से व्यापार में लाभ मिलता है।

कछुआ
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में क्रिस्टल का कछुआ लाने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ता है। आर्थिक तरक्की होती है और आपको अचानक से धन लाभ के योग प्राप्त होते हैं, इसलिए होली से पहले घर में क्रिस्टल का कछुआ अवश्य लाएं।

पढ़ें :- Maa Lakshmi Ke Upay : शुक्रवार को चीनी को ले कर ये बात जान लीजिए, मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...