1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 18 जनवरी 2026 का राशिफल: इन राशि के लोगों की आज आत्मविश्वास और ऊर्जा बनी रहेगी, रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी

18 जनवरी 2026 का राशिफल: इन राशि के लोगों की आज आत्मविश्वास और ऊर्जा बनी रहेगी, रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी

आज का राशिफल 18 जनवरी 2026

By शिव मौर्या 
Updated Date

18 जनवरी 2026 का राशिफल: रविवार का राशिफल आचार्य रत्नाकर तिवारी से जानिए…वृषभ राशि के लोगों को व्यापार और आय के कई नए स्रोत बनेंगे।

पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal 25 March: इन राशियों के लिए आज करियर और आर्थिक मामलों में स्थिरता आएगी, निवेश के लिए है अच्छा समय

मेष – करियर में उन्नति, नई जिम्मेदारियां और आर्थिक लाभ के योग हैं। प्रमोशन और नए प्रोजेक्ट आपके पक्ष में होंगे। स्वास्थ्य संभालकर चलें।

वृषभ – व्यापार और आय के कई नए स्रोत बनेंगे। आप आराम और स्वस्थ जीवनशैली पर ध्यान देंगे। आज नौकरी में सकारात्मक माहौल मिलेगा।

मिथुन – आज दिन मिला-जुला रहेगा। धन प्राप्ति के योग सही हैं, लेकिन खर्चों और स्वास्थ्य पर ध्यान देना जरूरी होगा। परिवार में कुछ शिकायतें रह सकती हैं।

कर्क – आज दिन सामान्य रहेगा, लेकिन परिवार में समय बिताने से मन शांत रहेगा। आज स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें।

पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal 24 March: आज धन लाभ और करियर में सुधार के हैं योग...जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे? ​

सिंह – आत्मविश्वास और ऊर्जा बनी रहेगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। दोस्तों और परिवार के साथ समय सुखद बीतेगा।

कन्या – आज घर-परिवार और कार्य दोनों में संतुलन बनाए रखना उपयोगी रहेगा। कुछ चुनौतियां आ सकती हैं, लेकिन धैर्य से पार पाएंगे।

तुला – आज पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा, लेकिन कुछ आर्थिक दबाव या तनाव का सामना कर सकते हैं। संयम और समझदारी से काम लें।

वृश्चिक – आज परिवार में सुख-शांति और धन-लाभ के संकेत हैं। सेहत पर सजग रहें और बड़ों की सलाह ज़रूरी होगी।

धनु – आज भाग्य और यात्रा में लाभ मिलेगा। शिक्षा,उच्च सोच और आत्म-विश्वास आज सभी क्षेत्रों में सहायक होंगे।

पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal 22 March: इन राशि के लोगों को आज रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी, ऑफिस की राजनीति से दूर रहें

मकर – आज का दिन बहुत अच्छा परिणाम देगा। आज सोच समझकर निर्णय लें और कार्यस्थल पर तालमेल बनाए रखें।

कुंभ – आज नेटवर्किंग और सहयोग लाभदायक रहेगा। भावनात्मक सामंजस्य बनाकर रखें और नई योजनाओं पर विचार करें।

मीन – आज आपका दिन पारिवारिक समय और निवेश के लिए अच्छा है। ऑफिस में बॉस का सहयोग मिलेगा लेकिन सेहत पर थोड़ा ध्यान दें।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...