1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 27 जनवरी 2024 का राशिफलः इस राशि वालों को आज मिलेगी रोजगार प्राप्ति में सफलता, इनके लिए है जोखिम भरा दिन

27 जनवरी 2024 का राशिफलः इस राशि वालों को आज मिलेगी रोजगार प्राप्ति में सफलता, इनके लिए है जोखिम भरा दिन

आज का राशिफल जानिए...क्या कहते हैं आपके सितारे?

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

मेष – आज विद्यार्थी वर्ग सफलता अर्जित करेगा। आज पठन-पाठन में मन लगेगा। आज दूर यात्रा की योजना बन सकती है।

पढ़ें :- क्या घर में शिवलिंग रखना सही है? जानिए सही नियम और सच्चाई

वृष – आज प्रतिद्वंद्विता बढ़ेगी। पारिवारिक चिंता में वृद्धि होगी। आवश्यक वस्तु समय पर मिलेगी। आज तनाव रहेगा।

मिथुन – शत्रु नतमस्तक होंगे। विवाद को बढ़ावा न दें। आज सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आय के स्रोतों में वृद्धि हो सकती है।

कर्क – आज शुभ समाचार मिलेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा।

सिंह – आज रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। आज अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। आज सट्टे व लॉटरी से दूर रहें।

पढ़ें :- Satuwai Amavasya 2026 : सतुवाई अमावस्या के दिन करें सत्तू का दान , माना जाता है बहुत शुभ

कन्या – जोखिम न उठाएं। घर-बाहर असहयोग मिलेगा। अपेक्षाकृत कार्यों में विलंब होगा। आय में कमी हो सकती है।

तुला – आज बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। आज व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं।

वृश्चिक – नई आर्थिक नीति बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा।

धनु – आज व्यवसाय ठीक चलेगा। सुख के साधनों पर व्यय हो सकता है। आज पारिवारिक सहयोग मिलेगा। प्रमाद न करें।

मकर – आज कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। राज्य के प्रतिनिधि सहयोग करेंगे।

पढ़ें :- Akshaya Tritiya 2026 : अक्षय तृतीया के दिन ग्रहों को करें मजबूत, जानें तिथि और मुहूर्त

कुम्भ – आज व्यवसाय ठीक चलेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। ऐश्वर्य के साधनों पर बड़ा खर्च हो सकता है। जल्दबाजी न करें।

मीन – भूमि,भवन,दुकान व फैक्टरी आदि के खरीदने की योजना बनेगी। रोजगार में वृद्धि होगी। आज उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...