1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 16 जुलाई 2024 का राशिफलः नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी, पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी…जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे?

16 जुलाई 2024 का राशिफलः नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी, पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी…जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे?

आज का राशिफल 16 जुलाई 2024

By शिव मौर्या 
Updated Date

16 जुलाई 2024 का राशिफलः मंगलवार का राशिफल आचार्य रत्नाकर तिवारी से जानिए, सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।

पढ़ें :- April 2026 Vivah Muhurat : खरमास समाप्त होते ही गूंजेगी शहनाई , जानें विवाह की शुभ तारीखें और मुहूर्त

मेष – आज महत्वपूर्णकार्यों को गति देने का समय है। सामाजिक गतिविधियों से जुड़ाव बढ़ाएंगे। संस्कार सभ्यता बल पाएंगे। संपर्क क्षेत्र बड़ा होगा।

वृष – आज व्यक्तिगत मामलों में बेहतर प्रदर्शन रहेगा। प्रबंधकीय प्रयासों को बल मिलेगा। मेलजोल की भावना बढ़ेगी। मित्रवर्ग सहयोगी रहेगा।

मिथुन – विभिन्नकार्यों में सहज बने रहेंगे। घर परिवार और रिश्ते संवारेंगे। दिनचर्या में संतुलन बढ़ाएंगे। आज आत्मअनुशासन और उत्साह रखेंगे।

कर्क – स्वार्थ संकीर्णता और ओवर बजट खर्च से बचें। समाज और परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें। रिश्तों में विनम्रता बनाए रहें।

पढ़ें :- Vrat- Tyohar April 2026 : अप्रैल महीने में मनाई जाएगी अक्षय तृतीया और नृसिंह जयंती ,  जानें प्रमुख व्रत - त्योहारों की पूरी लिस्ट

सिंह – आज का दिन अच्छा हैं। आज आर्थिक लाभ उठाने का प्रयास बनाए रखेंगे। वरिष्ठ और जिम्मेदार वर्ग सहयोगी रहेगा। आज लोगों का भरोसा जीतेंगे।

कन्या – नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी। पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। विभिन्न मामलों में गति आएगी। आज भेंटवार्ता में सक्रियता दिखाएंगे। सफलता का परचम बुलंद रहेगा।

तुला – व्यक्तिगत एवं पेशेवर उपलब्धियां बढ़ेंगी। बड़प्पन और धर्म में वृद्धि होगी। सबके हित और कल्याण का भाव रहेगा। श्रेष्ठ प्रयासों से सभी प्रभावित होंगे।

वृश्चिक – निजी मामलों में रुचि बनाए रखेंगे। मेहनत और विश्वास से लक्ष्य पाएंगे। क्षमा भाव बनाए रखेंगे। कार्य व्यापार सामान्य रहेगा।

धनु – मित्रों सहकर्मियों में विश्वास रखेंगे। प्रबंधकीय कार्य आगे बढ़ाएंगे। लाभ प्रतिशत अच्छा रहेगा। संबंध संवार पर रहेंगे। अनुबंधों में सतर्क रहें।

पढ़ें :- “दो दिन की तिथि ने बढ़ाया कन्फ्यूजन! जानिए 2026 में कब है महावीर जयंती”

मकर – आज मेहनत और तैयारी पर बल बनाए रखने का समय है। कामकाजी मामले रुटीन रहेंगे। आज परिस्थितियां चुनौतीपूर्ण रहेंगी।

कुम्भ – ऊर्जा उत्साह और मनोबल से कार्य करने वाला समय है। हितलाभ बेहतर बना रहेगा। विविध विषयों में में स्पष्टता रखेंगे। बौद्धिक पक्ष मजबूत होगा।

मीन – जिम्मेदारों और वरिष्ठों से सामंजस्य बना रहेगा। घर परिवार से नजदीकी बढ़ेगी। बड़ों का आदर सम्मान बनाए रखेंगे। विनम्रता और विवेक रखेंगे।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...