1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 6 जून 2025 का राशिफल :  बुधादित्‍य योग में शुक्रवार को इन 5 राशियों पर मां लक्ष्‍मी की बरसेगी कृपा, पढ़े अपना राशिफल 

6 जून 2025 का राशिफल :  बुधादित्‍य योग में शुक्रवार को इन 5 राशियों पर मां लक्ष्‍मी की बरसेगी कृपा, पढ़े अपना राशिफल 

Horoscope, 6 June 2025 : शुक्रवार 6 जून को चित्रा नक्षत्र में बुधादित्‍य योग का शुभ संयोग बना है। साथ ही इस दिन निर्जला एकादशी भी है। इन सभी शुभ योग में मां लक्ष्‍मी की कृपा से मेष और वृश्चिक समेत 5 राशियों के लिए कारोबार में उन्‍नति के योग बने हैं।

By santosh singh 
Updated Date

Horoscope, 6 June 2025 : शुक्रवार 6 जून को चित्रा नक्षत्र में बुधादित्‍य योग का शुभ संयोग बना है। साथ ही इस दिन निर्जला एकादशी भी है। इन सभी शुभ योग में मां लक्ष्‍मी की कृपा से मेष और वृश्चिक समेत 5 राशियों के लिए कारोबार में उन्‍नति के योग बने हैं। आपका कोई बड़ा रुका कार्य पूर्ण होगा और आपके लिए धन में वृद्धि के योग बने हैं। हर कार्य में सफलता प्राप्‍त होगी और धन से जुड़ी योजनाएं पूर्ण होंगी। आईए जानते हैं आचार्य रत्नाकर तिवारी  से  विस्‍तार से राशिफल।

पढ़ें :- Amravati's Unique Chocolate Ganesha : चॉकलेट से बने अनोखे गणपति देखने उमड़ रही भीड़,विसर्जन में पर्यावरण-अनुकूल

मेष – आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। आज स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है, लेकिन पारिवारिक जीवन में मांगलिक कार्यों का आयोजन संभव है।

वृषभ – आज का दिन कहासुनी में बीत सकता है, विवादों से दूर रहें। आज घूमने का प्लान बना सकते हैं, लेकिन काम की तुलना में मस्ती अधिक होगी।

मिथुन-  बुध के मिथुन में प्रवेश से आत्मचिंतन और व्यावसायिक प्रगति का समय है;आज धैर्य और सहानुभूति के साथ काम करें।

कर्क – आज करियर में नए अवसर नजर आएंगे। उच्च अधिकारियों से सराहना मिलने की संभावना है। पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण रहेगा,लेकिन घर के बड़े सदस्य की तबीयत को लेकर चिंता रह सकती है।

पढ़ें :- Chausath Yogini Temple Morena : मितावली के चौसठ योगिनी का रहस्यमयी मंदिर , छिपे हैं कई चमत्कारिक राज

सिंह – आज का दिन उत्तम है। आज आर्थिक मजबूती मिलेगी। आज रचनात्मकता और नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी,जिससे पेशेवर रूप से मजबूत बनेंगे।

कन्या – आज साहसिक निर्णयों और नए कार्यों की शुरुआत का समय है। जोखिम उठाकर लाभ प्राप्त कर सकते हैं। शत्रु आपसे परेशान रहेंगे। आपका समय बिंदास रूप से बीतेगा।

तुला – आज चंद्रमा के तुला राशि में गोचर से मानसिक संतुलन बनाए रखें। आज का दिन आत्मविश्लेषण के लिए उपयुक्त है। समय आपके पक्ष में है जो भी कार्य करना चाहते हैं। सफल होंगे।

वृश्चिक – आज का दिन अच्छा है। पारिवारिक एवं सामाजिक पद प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। आर्थिक लाभ होगा। वाहन चलाते समय सावधान रहे।

धनु – आज का दिन बहुत अच्छा है। आज व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन में संतुलन बनाए रखें। आर्थिक मामलों में सतर्कता बरतें। आज नए काम बनेंगे।

पढ़ें :- Shukra Vakri : प्रेम के कारक शुक्र देव 3 अक्टूबर से होंगे वक्री, पुराने रिश्तें होंगे मजबूत

मकर – आज भद्र राजयोग के प्रभाव से मान-सम्मान और कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। नौकरी के तलाश अब पूरी होगी नई नौकरी मिल सकते हैं।

कुंभ – आज काम और निजी जीवन के बीच संतुलन बनाना होगा,साथ ही अपने शौक के लिए समय निकालना ज़रूरी है। आर्थिक मजबूती में वृद्धि होगी।

मीन – आज आर्थिक मामलों में सतर्कता बरतें। आज पारिवारिक जीवन में सुखद अनुभव होंगे। कोर्ट कचहरी के मामले में आपको सफलता मिलेगी।

विशेष उपाय:– निर्जला एकादशी के अवसर पर भगवान विष्णु की पूजा करें और जल का दान करें। यह व्रत विशेष पुण्यदायक माना जाता है। अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...