1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Houthi Rebels : अदन की खाड़ी में हूती विद्रोहियों ने मचा रखा है कोहराम, जहाजों पर किया  मिसाइल हमला

Houthi Rebels : अदन की खाड़ी में हूती विद्रोहियों ने मचा रखा है कोहराम, जहाजों पर किया  मिसाइल हमला

यमन के हूती विद्रोहियों ने अदन की खाड़ी में कोहराम मचा रखा है। एक बार फिर यमन के हूती विद्रोहियों की तरफ से अदन की खाड़ी में किए गए मिसाइल हमले में दो जहाजों को नुकसान पहुंचा है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Houthi rebels : यमन के हूती विद्रोहियों ने अदन की खाड़ी में कोहराम मचा रखा है। एक बार फिर यमन के हूती विद्रोहियों की तरफ से अदन की खाड़ी में किए गए मिसाइल हमले में दो जहाजों को नुकसान पहुंचा है। खबरों के अनुसार, अधिकारियों ने हूती विद्रोहियों की तरफ से किए गए हमले के बारे में जानकारी दी है।

पढ़ें :- जापान में 5.7 तीव्रता से आया भूकंप , दर्जनों लोग घायल, आपातकालीन संपर्क कार्यालय स्थापित

अमेरिकी सेना की मध्य कमान ने बताया है कि रविवार देर रात एक जहाज रोधी बैलेस्टिक क्रूज मिसाइल से एंटीगुआ और बारबूडा के झंडे वाले मालवाहक जहाज नॉर्दर्नी (cargo ship Norderney) को निशाना बनाया गया, जिससे जहाज पर आग लग गई और उस पर सवार सभी लोगों को उतारना पड़ा।

जहाज पर दो बार मिसाइल से हमला किया गया था। ब्रिटिश सेना के समुद्री व्यापार परिचालन केंद्र (British Army Maritime Trade Operations Centre) ने भी अदन के इस इलाके में हमले होने की सूचना देते हुए कहा कि नुकसान पर काबू पाने का प्रयास जारी है। हूती सेना के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल याह्या सारी ने रविवार को एक वीडियो संदेश जारी कर हमले की जिम्मेदारी ली और कहा कि जहाज को मिसाइलों और ड्रोन दोनों से निशाना बनाया गया।

हूती विद्रोहियों ने दूसरे हमले में बैलिस्टिक मिसाइल से अदन की खाड़ी में लाइबेरियाई ध्वज वाले मालवाहक जहाज ताविशी(Liberian-flagged cargo ship Tavishi) को निशाना बनाया। सारी ने दावा किया कि हमला अरब सागर में किया गया हालांकि इसका कोई सबूत नहीं दिया गया है। आंकड़ों से पता चला कि हमले के समय ताविशी अदन की खाड़ी में था।

पढ़ें :- US Midterm Result 2026 : रिपब्लिकन पार्टी में बड़ी फूट का दावा, ट्रम्प का साथ छोड़ सकते हैं विदेश मंत्री रूबियो, उपराष्ट्रपति वेंस भी बना रहे हैं दूरी
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...