1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. Health Tips: वजन कम करने के लिए रोज कितने स्टेप्स चलना है जरूरी, तेजी से वेट लॉस के फॉलो करें ये ट्रिक

Health Tips: वजन कम करने के लिए रोज कितने स्टेप्स चलना है जरूरी, तेजी से वेट लॉस के फॉलो करें ये ट्रिक

आज कल ज्यादा भागदौड़ की वजह से लोग अपने हैल्थ का ध्यान नही रख पाते हैं इसी लिए उनका वेट काफी  तेज बढ़ जाता है। लेकिन  क्या आप जानते हैं कि वेट लॉस के लिए हमे कितनी देर चलना चाहिए।  आपको बता दें अगर आप सचमुच वजन कम करना चाहते हैं, तो आपको रोजाना एक सीमित मात्रा में स्टेप्स (Daily Step Count for Weight Loss) लेना जरूरी है। आइए जानें वजन कम करने के लिए रोजाना कितने स्टेप्स चलना चाहिए।

By Aakansha Upadhyay 
Updated Date

आज कल ज्यादा भागदौड़ की वजह से लोग अपने हैल्थ का ध्यान नही रख पाते हैं इसी लिए उनका वेट काफी  तेज बढ़ जाता है। लेकिन  क्या आप जानते हैं कि वेट लॉस के लिए हमे कितनी देर चलना चाहिए।  आपको बता दें अगर आप सचमुच वजन कम करना चाहते हैं, तो आपको रोजाना एक सीमित मात्रा में स्टेप्स (Daily Step Count for Weight Loss) लेना जरूरी है। आइए जानें वजन कम करने के लिए रोजाना कितने स्टेप्स चलना चाहिए।

पढ़ें :- कोविड-19 वैक्सीन दुष्प्रभाव पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, कहा- केंद्र मुआवजा नीति बनाए, ताकि पीड़ितों को गंभीर नुकसान होने पर मिल सके राहत

वजन घटाने के लिए कितने स्टेप्स चलने चाहिए?

वेट लॉस करने के लिए कम से कम  10 हजार स्टेप्स को सबसे बेस्ट माना जाता है। वहीं कुछ लोग के लिए ये टार्गेट काफी ज्यादा हो सकता है या अगर आपने अभी-अभी वॉकिंग शुरू की है, तो भी इतने स्टेप्स चलना मुश्किल हो सकता है। ऐसे में आप चाहें, तो 7-8 हजार स्टेप्स भी वॉक कर सकते हैं।

अगर आप रोजाना 7-8 हजार स्टेप्स भी  चलना शुरू कर देंगे, तो आपके शरीर में कई पॉजिटिव बदलाव नजर आएंगे, जो वजन कम करने के लिए जरूरी हैं। अगर आप  एक बार में इतना नहीं चल पाते हैं तो आप कुछ समय निर्धारित कर लें जिससे आपका टार्गेट लगभग पूरा हो जाएगा और आपको बहुत ज्यादा थकान भी नहीं होगी।

वॉक करने के फायदे

पढ़ें :- Summer Health Take Care : गर्मियों में परिवार की सेहत का रखें ख्याल , तरोताजा रहने के लिए पिएं ज्यादा पानी

कैलोरी बर्न करने में मदद– हर रोज 7-8 हजार स्टेप्स चलने से लगभग 250-400 कैलोरी बर्न होती है, जो धीरे-धीरे वजन कम करने में मददगार है।

  • मेटाबॉलिज्म बूस्ट करता है- नियमित वॉकिंग से शरीर का मेटाबॉलिज्म सुधरता है, जिससे फैट बर्निंग तेज होती है।
  • तनाव कम करता है- वॉकिंग एंडोर्फिन हार्मोन रिलीज करती है, जिससे मूड अच्छा रहता है और स्ट्रेस कम होता है।

डाइट का ध्यान रखना भी है जरूरी

वजन कम करने के लिए सिर्फ चलना ही जरूरी नहीं है बल्कि आप अपनी डाइट को सेट रखें।  वेट लॉस के लिए प्रोटीन से भरपूर डाइट बेहद जरूरी है। दरअसल, प्रोटीन भूख कंट्रोल करने और मसल बिल्डिंग के लिए काफी जरूरी है। इसलिए रोजाना वॉक करने के साथ अपनी डाइट में अंडे, चिकन, मछली, दाल, राजमा, पनीर, दही, सोयाबीन, नट्स और सीड्स को शामिल करें।

वॉक करते समय इन बातों का ध्यान रखें

  • धीरे-धीरे स्टेप्स बढ़ाएं- अगर आप कम चलते हैं, तो पहले 5000 स्टेप्स से शुरुआत करें और धीरे-धीरे 7000-8000 तक पहुंचें।
  • तेज चलें- नॉर्मल स्पीड से ज्यादा तेज चलने से ज्यादा कैलोरी बर्न होती है।
  • सुबह खाली पेट वॉक करें- इससे फैट बर्निंग तेज होती है।

 

पढ़ें :- आप रोज सुबह पिएं ये खास ड्रिंक, सुस्ती और थकान होगी छूमंतर

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...