1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. How to make biotin powder at home: खूबसूरत और लंबे बालों के लिए घर में मौजूद इस चीज से बनाएं बायोटीन पाउडर

How to make biotin powder at home: खूबसूरत और लंबे बालों के लिए घर में मौजूद इस चीज से बनाएं बायोटीन पाउडर

लंबे काले और घने खूबसूरत बाल किसे नहीं पसंद होते हैं। इसके लिए बस जरुरत होती है थोड़ी सी देखभाल करने की। कई महिलाएं महंगे महंगे पार्लर में जाकर खर्च करती है। केमिकल वाले प्रोडक्टों को इस्तेमाल करती हैं लेकिन नतीजा कुछ खास नतीजा नहीं मिलता।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

लंबे काले और घने खूबसूरत बाल किसे नहीं पसंद होते हैं। इसके लिए बस जरुरत होती है थोड़ी सी देखभाल करने की। कई महिलाएं महंगे महंगे पार्लर में जाकर खर्च करती है। केमिकल वाले प्रोडक्टों को इस्तेमाल करती हैं लेकिन नतीजा कुछ खास नतीजा नहीं मिलता।

पढ़ें :- श्रीकृष्ण विवाद थमा नहीं, अब धीरेंद्र शास्त्री राम पर ये क्या बोल गए, अखिलेश बोले- इसके राजनीतिक आकाओं को होगा ये मंजूर , हमें अंश मात्र भी स्वीकार्य नहीं

आज हम आपको घर में बिना खर्चे के खूबसूरत और मुलायम बाल की तरीका बताने जा रहे है। अगर आपके बालों की ग्रोथ न बढ़ रही हो तो आप घर में बायोटीन पाउडर (biotin powder ) तैयार करके इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे न सिर्फ आपके बालों की ग्रोथ बढ़ेगी बल्कि बालों का झड़ना और तमाम दिक्कतें दूर होंगी।

घर में बायोटीन पाउडर (biotin powder ) बनाने के लिए दो चम्मच गेहूं का आटा, तीन चम्मच ब्रूअरस यीस्ट और एक चम्मच पानी ले लें। ब्रूअरस यीस्ट रो आटे के साथ मिला लें। अब धीरे धीरे इस मिश्रण में पानी डालें। इसे गाढ़ा पेस्ट तैयार हो जाएगा। इस मिश्रण को ट्रे पर डालें और एक से दो दिन तक ट्रे में रखकर ही सूखने दें। एक से दो दिन के बाद सूखे हुए पेस्ट को कूटकर बारीक पीस लें। लीजिए तैयार है आपका बायोटीन पाउडर। इसे किसी एयरटाइट कंटेनर में रखें जिससे इसे नमी, गर्माहट और हवा न पहुंचे।

इस तरह लाएं हेयर मास्क

इस बायोटीन पाउडर (biotin powder )  को बालों पर हेयर मास्क की तरह लगा सकती हैं। इस पाउडर में पानी मिलाएं और पेस्ट तैयार करें। इस हेयर मास्क को बालों की जड़ों से लेकर सिरों तक लगा ले। करीब पंद्रह से पीस मिनट तक लगा रहने दें। फिर बाल धो लें।

पढ़ें :- IOA Elections : सिंधू और मीराबाई आईओए एथलीट आयोग के चुने गए सदस्य, 10 खिलाड़ियों का निर्विरोध चयन

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...