1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Teachers Transfer : यूपी के शिक्षकों का अब ऑनलाइन होगा ट्रांसफर, इन्हें मिलेगी प्राथमिकता

UP Teachers Transfer : यूपी के शिक्षकों का अब ऑनलाइन होगा ट्रांसफर, इन्हें मिलेगी प्राथमिकता

पी के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों और इंटर कॉलेजों में कार्यरत शिक्षकों के लिए जरूरी खबर है। अब सहायक अध्यापकों और प्रवक्ताओं का तबादला ऑनलाइन होगा। शिक्षकों को इसके लिए मानव संपदा पोर्टल (Manav Sampada Portal) पर जाकर आवेदन करना होगा।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। यूपी के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों और इंटर कॉलेजों में कार्यरत शिक्षकों के लिए जरूरी खबर है। अब सहायक अध्यापकों और प्रवक्ताओं का तबादला ऑनलाइन होगा। शिक्षकों को इसके लिए मानव संपदा पोर्टल (Manav Sampada Portal) पर जाकर आवेदन करना होगा। तबादला चाहने वाले शिक्षकों को रिक्तियों के अनुसार वरीयता क्रम में अधिकतम पांच ऑप्शन का चयन करने का विकल्प मिलेगा।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

तबादले के लिए मानव संपदा पोर्टल (Manav Sampada Portal) https://www.ehrms.upsdc.gov.in/ पर आवेदन प्रक्रिया 24 जून को सुबह 10 बजे शुरू हो गई है। इसकी अंतिम तिथि 26 जून है।

शिक्षकों के तबादले की प्रक्रिया में उच्च गुणांक वाले आवेदकों को प्राथमिकता दी जाएगी। एक से अधिक आवेदकों के गुणांक समान होने पर अधिकतम आयु वाले आवेदक को वरीयता दी जाएगी। आयु भी समान है, तो वरिष्ठ शिक्षक को प्राथमिकता मिलेगी। बीमारी दुर्घटना दिव्यंगता और अन्य समस्याओं के आधार पर भी दी वरीयता दी जाएगी। जो इस ऑनलाइन ट्रांसफर प्रक्रिया में भाग नहीं लेंगे उन्हें ट्रांसफर का अवसर नहीं मिलेगा।प्रक्रिया पूरी होने के बाद ऑनलाइन ट्रांसफर आदेश जारी किए जाएंगे।

हेल्पलाइन नंबर पर मिलेगी मदद

ट्रांसफर प्रक्रिया से संबंधित समस्या के लिए हेल्पलाइन नंबर 8317054632, 8332870905 जारी किए गए हैं। आवेदक ई-मेल onlineteachertransfer2024@gmail.com के जरिए भी अपनी समस्याओं का समाधान पा सकते हैं।

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...