HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Hurun List 2024 : मुकेश अंबानी से फिर आगे निकले गौतम अदाणी, हुरुन की लिस्ट में पहली बार शाहरुख खान

Hurun List 2024 : मुकेश अंबानी से फिर आगे निकले गौतम अदाणी, हुरुन की लिस्ट में पहली बार शाहरुख खान

Hurun List 2024: हुरुन इंडिया (Hurun India) के संस्थापक और मुख्य शोधकर्ता अनस रहमान जुनैद (Founder and Chief Researcher Anas Rehman Junaid) ने बताया कि भारत एशिया के धन सृजन इंजन के रूप में उभर रहा है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

Hurun List 2024: हुरुन इंडिया (Hurun India) के संस्थापक और मुख्य शोधकर्ता अनस रहमान जुनैद (Founder and Chief Researcher Anas Rehman Junaid) ने बताया कि भारत एशिया के धन सृजन इंजन के रूप में उभर रहा है। चीन में अरबपतियों की संख्या में 25 फीसदी की गिरावट देखी गई, जबकि भारत में इसमें 29 फीसदी की वृद्धि हुई और अरबपतियों की संख्या रिकॉर्ड 334 तक पहुंच गई।

पढ़ें :- अनंत अंबानी ने 'लालबाग के राजा' को अर्पित किया हीरे-मोती और सोने से बना भव्य मुकुट, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान

बता दें कि 11.6 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ गौतम अदाणी (Gautam Adani) मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) से आगे निकलते हुए 2024 हुरुन इंडिया (Hurun India 2024)  की अमीरों की सूची में पहला स्थान हासिल किया। हुरुन इंडिया (Hurun India)  की रिपोर्ट में के अनुसार पिछले साल भारत में हर 5 दिन में एक नया अरबपति बना। रिपोर्ट में संपत्ति की गणना 31 जुलाई 2024 तक की है।

हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2024 (Hurun India Rich List 2024 ) में मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) 10,14,700 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर हैं। एचसीएल टेक्नोलॉजीज के शिव नादर और परिवार इस साल 314,000 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (Serum Institute of India) के वैक्सीन निर्माता साइरस एस पूनावाला (Vaccine maker Cyrus S Poonawala) और परिवार सूची में चौथे स्थान पर हैं। उनके बाद सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज (Sun Pharmaceutical Industries) के दिलीप सांघवी का नंबर है। पिछले पांच सालों में, छह लोग लगातार भारत के शीर्ष 10 में बने हुए हैं। इस सूची में सबसे ऊपर गौतम अदाणी (Gautam Adani) परिवार है। इसके बाद मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) परिवार, शिव नादर, साइरस एस पूनावाला और परिवार, गोपीचंद हिंदुजा और परिवार, और राधाकिशन दमानी और परिवार हैं।

भारत में सबसे युवा अरबपति जेप्टो के कैवल्य वोहरा

पढ़ें :- Reliance Industries 47th AGM : मुकेश अंबानी बोले-मेरे लिए व्यक्तिगत या पारिवारिक संपत्ति का कोई महत्व नहीं है...

2024 हुरुन इंडिया (Hurun List 2024) की अमीरों की सूची में सबसे युवा 21 वर्षीय कैवल्य वोहरा हैं, जो 5 अरब डॉलर के क्विक कॉमर्स स्टार्टअप जेप्टो का संचालन करते हैं। उनके सह-संस्थापक 22 वर्षीय आदित पालिचा सूची में दूसरे सबसे युवा हैं।

शाहरुख खान पहली बारहुरुन इंडिया रिच लिस्ट में शामिल

पहली बार, भारतीय फिल्म स्टार शाहरुख खान (Shahrukh Khan) हुरुन इंडिया रिच लिस्ट (Hurun India Rich List) में शामिल हैं। इसका मुख्य कारण आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स में उनकी हिस्सेदारी का बढ़ता मूल्य है। मनोरंजन उद्योग से हुरुन इंडिया रिच लिस्ट (Hurun India Rich List) में सिर्फ एक साल में 40,500 करोड़ रुपये जुड़े हैं। इस क्षेत्र से सात लोगों के नाम शामिल किए गए हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...