Kanpur HDFC Bank viral video : कानपुर में HDFC बैंक की शाखा में एक महिला कर्मचारी की ओर से एक ग्राहक के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किए जाने का मामला सामने आया है। यह मामला पनकी स्थित HDFC बैंक की शाखा का है, जहां पर कार्यरत महिला कर्मचारी ने न सिर्फ ग्राहक को अपशब्द बोले, बल्कि जाति का रौब झाड़ते हुए मर्यादा की सारी हदें पार कर दीं। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिख रही महिला कर्मचारी का नाम आस्था सिंह है। आरोप है कि खाताधारक की शिकायत पर बैंक कर्मी ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और खुद को “ठाकुर” बताते हुए धमकी दी। घटना के बाद बैंक कर्मियों के व्यवहार और ग्राहक सेवा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। वीडियो में साफ दिख रहा है कि आस्था सिंह अपनी सीट से उठकर चीखते-चिल्लाते हुए ग्राहक को गालियां देती सुनाई दे रही हैं। आक्रोशित महिला लैपटॉप उठाकर फेंकने की कोशिश कर रही है। इसके साथ ही वह जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए कहती है- ठाकुर हूं मैं बक$%दी नहीं करना मेरे साथ…’
इस दौरान बैंक के बाकी कर्मचारी उसे रोकने की कोशिश कर रहे हैं। वीडियो में वह महिला खाताधारक से यह कहते हुए भी सुनी जाती है कि यह बात अपने पति से जाकर करो। हालांकि, ये बात अभी पूरी तरह साफ नहीं हो पायी है कि यह वीडियो कब का है और मामला किस बात पर शुरू हुआ। यह अभी जांच का विषय है, लेकिन बैंक कर्मचारी के रवैया बेहद हैरान करने वाला है। सोशल मीडिया पर कुछ लोग इसको जातिवाद से भी जोड़ रहे हैं।
और ग़र जो मैं कह दूँ कि ऐसी ठकुराई के साथ मैं ख़ुद को एसोसिएट नहीं करता तो कई ताना देने लगेंगे कि तुम ठाकुरों के प्रतिनिधि नहीं हो!
हाँ मैं नहीं हूँ। जो ठाकुरों के प्रतिनिधि हैं वो इस ठाकुर के समर्थन में आएँ प्लीज़… 🥺 pic.twitter.com/mznyj9Uekr
पढ़ें :- जनरल बोगी में झोला लेकर बैठा था शख्स, RPF ने खोलकर देखा तो उड़ गए होश
— Umashankar Singh उमाशंकर सिंह (@umashankarsingh) February 9, 2026