Mitchell Starc's Clarification : आईपीएल 2026 से पहले ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क की उपलब्धता को लेकर सस्पेंस बरकरार है। कुछ दिन पहले ही उनकी टीम दिल्ली कैपिटल्स की ओर से कहा गया था कि स्टार्क को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से एनओसी नहीं मिल पायी है। इसके बाद उनकी गोल्फ खेलते हुए तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। जिसको लेकर फैंस ने नाराजगी जाहिर की थी। अब इस मामले में इस अनुभवी गेंदबाज को सफाई देनी पड़ी है।
Mitchell Starc’s Clarification : आईपीएल 2026 से पहले ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क की उपलब्धता को लेकर सस्पेंस बरकरार है। कुछ दिन पहले ही उनकी टीम दिल्ली कैपिटल्स की ओर से कहा गया था कि स्टार्क को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से एनओसी नहीं मिल पायी है। इसके बाद उनकी गोल्फ खेलते हुए तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। जिसको लेकर फैंस ने नाराजगी जाहिर की थी। अब इस मामले में इस अनुभवी गेंदबाज को सफाई देनी पड़ी है।
मिचेल स्टार्क ने भारतीय मीडिया में अपनी खिलाफ चल रही खबरों पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स में अपनी अनुपस्थिति को लेकर एक इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की है। जिसमें उन्होंने लिखा, ” भारतीय मीडिया में अपनी पहुँच रखने वाले कुछ लोगों की राय और विचारों के बावजूद, मैं इस समय अपने कंधे और कोहनी की चोट से उबरने और उसे ठीक करने पर काम कर रहा हूँ। ऑस्ट्रेलियाई गर्मियों के दौरान मुझे इस चोट की गंभीरता का अंदाज़ा नहीं था। इन लोगों ने IPL में मेरी भागीदारी को लेकर कुछ बहुत ही मज़बूत बयान दिए हैं; खिलाड़ियों के बारे में गलत जानकारी पर आधारित राय दी है, उन्हें सच मानकर प्रचारित किया है, और यहाँ तक दावा किया है कि वे मेरे शरीर को मुझसे भी बेहतर जानते हैं।”
स्टार्क ने आगे लिखा, “इसके साथ ही, मैं यह स्वीकार करता हूँ कि चोट के कारण मिली यह रुकावट और इसका समय दिल्ली टीम के लिए परेशानी भरा है। मैं इसके लिए और साथ ही अपने प्रशंसकों से माफ़ी माँगता हूँ कि मैं इस सीज़न के शुरुआती हिस्से में टीम के लिए उपलब्ध नहीं रह पाऊँगा। मैं DC (दिल्ली कैपिटल्स) से जुड़ने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हूं; मैं लगातार टीम के संपर्क में हूँ और उन्हें अपनी स्थिति के बारे में जानकारी दे रहा हूँ। मैं DC के लिए जल्द से जल्द उपलब्ध होने के लिए अपनी तरफ़ से हर संभव प्रयास करता रहूंगा।”