Shashi Tharoor Deepfake Video : केरल की 140 विधानसभा सीटों पर आज सुबह से मतदान जारी है। इस बीच, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद शशि थरूर ने सोशल मीडिया पर उनका एक डीपफेक वीडियो वायरल किए जाने का आरोप लगाया है। नाराजगी जाहिर करते थरूर ने कहा कि उनके एक पुराने इंटरव्यू को एआई से एडिट किया गया है और उसमें उनकी आवाज में वो बातें कहते दिखाई गईं है, जो उन्होंने कभी नहीं कही।

तिरुवनंतपुरम से सांसद शशि थरूर ने एक्स पोस्ट पर लिखा, “मेरे डीपफेक वीडियो की एक चिंताजनक संख्या सर्कुलेट हो रही है। इनमें मेरे पुराने इंटरव्यू के असली फुटेज पर AI से बनी आवाज़ें लगाई गई हैं, जिनमें “मुझे” ऐसी बातें कहते हुए दिखाया गया है जो मैंने कभी नहीं कही हैं। यह देखकर निराशा होती है कि सोशल मीडिया पर इतने सारे लोग इन झूठों पर यकीन कर रहे हैं और उन विचारों के लिए मुझ पर बेबुनियाद टिप्पणियां करके मुझ पर हमला कर रहे हैं, जिन्हें मैंने कभी व्यक्त ही नहीं किया।”
There are an alarming number of deepfake videos circulating of me, with convincing-sounding AI generated voice-overs over genuine footage of old interviews, having “me” saying things I have never said. Disappointed that so many on social media are believing these lies and issuing…
— Shashi Tharoor (@ShashiTharoor) April 9, 2026
उन्होंने आगे लिखा, “एक सीधा सा नियम याद रखें: अगर कोई बयान (वीडियो या कोई और रूप में) मेरी टाइमलाइन पर या उस कथित इंटरव्यू लेने वाले/मीडिया सोर्स की टाइमलाइन पर दिखाई नहीं देता है, तो वह फ़ेक न्यूज़ है। इस मामले पर ध्यान देने के लिए आपका धन्यवाद!”