HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मैंने सुना है मौर्य जी ‘मोहरा’ हैं, वह दिल्ली के वाईफाई के पासवर्ड हैं: अखिलेश यादव

मैंने सुना है मौर्य जी ‘मोहरा’ हैं, वह दिल्ली के वाईफाई के पासवर्ड हैं: अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने डिप्टी सीएम केशव मौर्य पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, केशव प्रसाद मौर्य दिल्ली के मोहरा बन गए हैं। वह दिल्ली के वाईफाई के पासवर्ड बन गए हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

​लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में प्रेस कॉफ्रेंस किए। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, संविधान-मान स्तंभ की स्थापना के कार्यक्रम में आए हुए सभी साथियों का बहुत-बहुत धन्यवाद। समाजवादी पार्टी के सभी कार्यालयों पर इसी तरह का आयोजन हमारे कार्यकर्ता नेता करेंगे। सरकार दावा करती थी कि उनकी जीरो टॉलरेंस की पॉलिसी है। उनके अपने नेता ही कह रहे हैं कि उन्होंने अपने पूरे राजनैतिक जीवन काल में ऐसा भ्रष्टाचार नहीं देखा होगा जो इस सरकार में चल रहा है।

पढ़ें :- भाजपा लोकतंत्र और संविधान दोनों के लिए खतरा, वह प्रत्येक स्तर पर करती है सत्ता का दुरूपयोग : अखिलेश यादव

उन्होंने आगे कहा कि, नोएडा में पहला फेक एनकाउंटर हुआ था, जिम इंस्ट्रक्टर पर पुलिस ने गोली चलाई थी, वह आज विकलांग है। मगर सरकार उस समय न्याय दे देती जब हम लोगों ने सवाल उठाया था तो आज उत्तर प्रदेश की यह स्थिति नहीं बनती। भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए अखिलेश यादव ने कहा, 10 साल रह कर इन्होंने हर व्यवस्था को खराब किया। कहीं इलाज नहीं मिल रहा गरीब को, एक जिला अस्पताल नहीं बनाया। कितना भ्रष्टाचार होगा यह तो पता ही नहीं और यह तो कुछ खुल रहे हैं क्योंकि कुछ लोग मोहरा बन गए हैं।

अखिलेश यादव ने कहा आगे कहा कि, बताओ मुख्यमंत्री कौन हैं, मुख्य सचिव कौन है, प्रमुख सचिव कौन है और विभाग में कौन-कौन कहां बैठा है? आप भी सवाल उठाते थे जातिवाद का, विचार करिए गंभीर सवाल है। यूपी की जनता को इन्होंने धोखा दिया है। इसके साथ ही उन्होंने डिप्टी सीएम केशव मौर्य पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, केशव प्रसाद मौर्य दिल्ली के मोहरा बन गए हैं। वह दिल्ली के वाईफाई के पासवर्ड बन गए हैं।

 

 

पढ़ें :- घर-परिवार, समाज और दलों को तोड़नेवाले ‘निर्माण’ का महत्व क्या जानें...अखिलेश यादव का भाजपा सरकार पर निशाना

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...