1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. मैं बनूंगा बिहार का उपमुख्यमंत्री, महागठबंधन में सीट शेयरिंग लगभग फाइनल : मुकेश सहनी

मैं बनूंगा बिहार का उपमुख्यमंत्री, महागठबंधन में सीट शेयरिंग लगभग फाइनल : मुकेश सहनी

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 (Bihar Assembly Elections 2025) की सरगर्मियों के बीच विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के अध्यक्ष मुकेश सहनी (Mukesh Sahani)ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन इस बार बिहार में सरकार बनाएगा और प्रदेश के उपमुख्यमंत्री वह बनेंगे।

By संतोष सिंह 
Updated Date

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 (Bihar Assembly Elections 2025) की सरगर्मियों के बीच विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के अध्यक्ष मुकेश सहनी (Mukesh Sahani)ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन इस बार बिहार में सरकार बनाएगा और प्रदेश के उपमुख्यमंत्री वह बनेंगे। बता दें कि राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेतृत्व वाले इंडिया ब्लॉक महागठबंधन में सीट शेयरिंग पर मंथन चल रहा है। इसके लिए बीते दिन करीब 5 घंटे बैठकों का दौर चला। बैठक से निकलने के बाद मुकेश सहनी ने मीडिया से बात की और बड़ा दावा किया है।

पढ़ें :- चुनाव सुधार को लेकर लोकसभा में 9 दिसंबर को होगी चर्चा, 10 घंटे का समय भी आवंटित

मुकेश सहनी ने मीडिया से क्या कहा?

विकासशील इंसान पार्टी के अध्यक्ष मुकेश सहनी (Vikasheel Insaan Party President Mukesh Sahni) जैसे ही तेजस्वी यादव के घर से निकले और अपनी गाड़ी में बैठे तो मीडियाकर्मियों ने उन्हें घेर लिया। एक मीडिया वाले ने सवाल पूछा कि तो मुकेश सहनी (Mukesh Sahni) ने जवाब देते हुए कहा कि शुभ-शुभ बोलिए। हम हैं और हम ही सरकार बनाएंगे और मैं उपमुख्यमंत्री बनूंगा। महागठबंधन में सीट शेयरिंग लगभग फाइनल हो गया है और एक-दो दिन में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बताएंगे कि किसे कितनी सीटें मिली हैं। बैठक में सभी दलों की शंकाओं का निपटारा किया गया है और अब अगली बैठक में चुनाव उम्मीदवारों के नाम फाइनल करके घोषणा की जाएगी।

इंडिया ब्लॉक में कौन-कौन सी पार्टियां?

बता दें कि बिहार में इंडिया ब्लॉक का नेतृत्व लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) कर रही है। इसके अलावा महागठबंधन में कांग्रेस, विकासशील इंसान पार्टी (VIP), CPIM और CPIML, पशुपति पास गुट की राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी और झारखंड मुक्ति मोर्चा भी शामिल हैं।

पढ़ें :- नीतीश कुमार सरकार ने लालू परिवार को भेजा नोटिस, खाली करना होगा 10 सर्कुलर वाला राबड़ी आवास

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...