1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. ICC T20 World Cup 2026 : नामीबिया ने जीता टॉस, भारत को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता, संजू-बुमराह की वापसी

ICC T20 World Cup 2026 : नामीबिया ने जीता टॉस, भारत को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता, संजू-बुमराह की वापसी

ICC T20 World Cup 2026 : नामीबिया (Namibia) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बताया कि इस मैच में टीम इंडिया (Team India) दो बदलावों के साथ उतरी है। अभिषेक शर्मा पेट में संक्रमण की समस्या से जूझ रहे हैं।

By संतोष सिंह 
Updated Date

ICC T20 World Cup 2026 : नामीबिया (Namibia) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बताया कि इस मैच में टीम इंडिया (Team India) दो बदलावों के साथ उतरी है। अभिषेक शर्मा पेट में संक्रमण की समस्या से जूझ रहे हैं। इसलिए वह इस मैच में नहीं खेलेंगे। उनकी जगह संजू सैमसन को मौका मिला है। वहीं, मोहम्मद सिराज की जगह जसप्रीत बुमराह की वापसी हुई है।

पढ़ें :- IPL 2026 से पहले दिल्ली कैपिटल्स का मास्टरस्ट्रोक! केएल राहुल करेंगे ओपनिंग

आज भारत और नामीबिया (Namibia)  के बीच टी20 विश्व कप 2026 का 18वां मैच नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Stadium) में खेला जाएगा। भारतीय टीम (Team India)  पहले ही अमेरिका के खिलाफ जीत के साथ शुरुआत कर चुकी है। अब उसकी नजर अपने दूसरे मुकाबले में भी जीत दर्ज करने पर होंगी।

नामीबिया के खिलाफ भारत का पलड़ा भारी

नामीबिया के खिलाफ भारत का पलड़ा बहुत भारी है जिसकी टीम इसी मैदान पर नीदरलैंड के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थी। इस तरह से देखा जाए तो भारत के लिए पाकिस्तान के खिलाफ 15 फरवरी को होने वाले महत्वपूर्ण मैच से पहले यह मैच अभ्यास मैच की तरह है। भारत अगर टॉस जीतता है तो वह पहले बल्लेबाजी करना चाहेगा ताकि उसके बल्लेबाजों को पर्याप्त अवसर मिल सके। नामीबिया का गेंदबाजी आक्रमण खास नहीं है और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेल रही कोई भी टीम उसको छठी का दूध याद दिला सकती है।

पढ़ें :- T20 World Cup : फाइनल से पहले मिशेल सेंटनर का बड़ा बयान, बोले- 'मुझे अरबों दिल तोड़ने और ट्रॉफी जीतने में नहीं होगी कोई दिक्कत' बुमराह हैं गेम चेंजर
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...