HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. एमएस धोनी अगर नहीं खेलना चाहते तो CSK के हेड कोच या मेंटॉर बन सकते हैं, जानें किसने कही ये बात

एमएस धोनी अगर नहीं खेलना चाहते तो CSK के हेड कोच या मेंटॉर बन सकते हैं, जानें किसने कही ये बात

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी क्या आईपीएल के अलगे सत्र में भी खेलते नजर आयेंगे या वो इस सत्र के बाद इस टूर्नामेंट से भी सन्यास लेंगे ये एक बड़ा सवाल बना हुआ है। अगर वो खेलना ना चाहे और टीम से जुड़े भी रहना चाहे तो वो एक काम कर सकते हैं।

By प्रिन्स राज 
Updated Date

नई दिल्ली। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी क्या आईपीएल के अलगे सत्र में भी खेलते नजर आयेंगे या वो इस सत्र के बाद इस टूर्नामेंट से भी सन्यास लेंगे ये एक बड़ा सवाल बना हुआ है। अगर वो खेलना ना चाहे और टीम से जुड़े भी रहना चाहे तो वो एक काम कर सकते हैं। उन्हें इस मामले को लेकर सलाह दिया है पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने।

पढ़ें :- IPL 2024: 17 रन बचाकर यश दयाल चमके, आरसीबी को दिलाया प्लेऑफ का टिकट

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर का मानना है कि अगर धोनी बतौर खिलाड़ी या कप्तान नहीं खेलना चाहते हैं, तो वह अगले आईपीएल सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए हेड कोच या मेंटॉर की भूमिका निभा सकते हैं। अख्तर ने कहा, “धोनी सिर्फ एक और गाना बजा सकते हैं और अपने रिटायरमेंट की घोषणा कर सकते हैं। कोई वास्तव में भविष्यवाणी नहीं कर सकता कि वह क्या कर सकता है।

वह उस तरह का व्यक्ति है। अगर उसे अचानक लगता है कि उसे रिटायर होना है, तो वह ऐसा करेगा। ईमानदार से कहूं तो कुछ खिलाड़ियों के लिए समय आ गया है। फ्रैंचाइजी क्रिकेट में कोई अगर और लेकिन नहीं होता है।’ बता दें कि मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2022 के 59वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हराया। इस हार के साथ चेन्नई प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...