LPG Cylinder for Wedding : अगर आपके घर में शादी है तो क्या आप जानते हैं कि आपको कितने गैस सिलिंडर (Gas Cylinders) मिल सकते हैं? इसके लिए यूपी की राजधानी लखनऊ में एक वयवस्था की गई है जिसके मुताबकि, शादी वाले घर को अधिकतम 8 एलपीजी गैस सिलिंडर (8 LPG Gas Cylinders) मिल सकते हैं।
LPG Cylinder for Wedding : अगर आपके घर में शादी है तो क्या आप जानते हैं कि आपको कितने गैस सिलिंडर (Gas Cylinders) मिल सकते हैं? इसके लिए यूपी की राजधानी लखनऊ में एक वयवस्था की गई है जिसके मुताबकि, शादी वाले घर को अधिकतम 8 एलपीजी गैस सिलिंडर (8 LPG Gas Cylinders) मिल सकते हैं।
इसके लिए यूपी में एक व्यवस्था शुरू की गई है जिसके तहत शादी वाले घरों को अधिकतम 8 एलपीजी गैस सिलिंडर (8 LPG Gas Cylinders) दिए जा सकेंगे। चलिए जानते हैं अगर आपके घर में भी शादी है तो आप कैसे गैस सिलिंडर प्राप्त कर सकते हैं?
जानें कितने सिलिंडर मिलेंगे?
एडीएम (आपूर्ति) ज्योति गौतम (ADM (Supplies) Jyoti Gautam) ने बताया कि शादी समारोह में काना पकाने के लिए किसी को कोई पेरशानी नहीं होने दी जाएगी। कार्यालय में लगभग 100 लोगों ने शादी के लिए सिलिंडरों के लिए आवेदन किया है। एक शादी वाले घर को अधिकतम 8 एलपीजी सिलिंडर दिए जाएंगे।
क्या डॉक्यूमेंट चाहिए होंगे?
शादी वाले घर को शादी के कार्ड के साथ आवेदन करना होगा। इसके बाद उनके आवेदन को देखकर उन्हें सिलिंडर मुहैया करवाए जाएंगे। हालाकि, अभी न्यूनतम या अधिकतम गैस सिलेंडरों की सीमा तय नहीं है। पर आवेदन की जांच करने के बाद ही गैस सिलिंडर (Gas Cylinders) मुहैया करवाए जाएंगे। हालांकि, जिन लोगों के घरों में शादी है उन्हें अधिकतम 8 सिलिंडर (8 LPG Gas Cylinders) ही देने की योजना जरूर है।
जानें कहां से मिलेंगे गैस सिलिंडर?
जिन लोगों ने शादी के लिए गैस सिलिंडर (Gas Cylinders) को लेकर आवेदन किया है। उनके आवेदन की जांच की जाएगी। फिर सबकुछ सही होने पर उनके मोबाइल नंबर पर मैसेज भेजा जाएगा कि उन्हें किस गैस एजेंसी से सिलिंडर मिलेंगे? हालांकि, अगर किसी के पास कमर्शियल गैस सिलिंडर (Commercial Gas Cylinders) है तो वो अपना खाली सिलिंडर देकर भार सिलिंडर प्राप्त कर सकेगा ,पर जिनके पास खाली सिलिंडर नहीं है, उन्हें शुल्क देना होगा।