HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. अगर लगातार बना हैं आंखों में दर्द और दिखने लगा है धुंधला, तो जरा भी अनदेखी पड़ सकती हैं आंखों के लिए महंगी

अगर लगातार बना हैं आंखों में दर्द और दिखने लगा है धुंधला, तो जरा भी अनदेखी पड़ सकती हैं आंखों के लिए महंगी

अक्सर शरीर में दिक्कतों को छोटा मोटा समझ कर लोग नजरअंदाज कर लेते है। लेकिन शरीर में होने वाली यह छोटी मोटी दिक्त भविष्य में होने वाली बड़ी बीमारी की तरफ इशारा हो सकती है। ऐसे ही आंखों में होने वाले दर्द और धुंधलापन को नजर अंदाज करना आपकी आंखों की रोशनी को छीन सकता है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

अक्सर शरीर में दिक्कतों को छोटा मोटा समझ कर लोग नजरअंदाज कर लेते है। लेकिन शरीर में होने वाली यह छोटी मोटी दिक्त भविष्य में होने वाली बड़ी बीमारी की तरफ इशारा हो सकती है। ऐसे ही आंखों में होने वाले दर्द और धुंधलापन को नजर अंदाज करना आपकी आंखों की रोशनी को छीन सकता है।
आंखों की यह समस्या ग्लूकोमा का लक्षण हो सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार जितनी जल्दी बीमारी का पता चल जाएगा उतनी ही आंखों को कम नुकसान पहुंचेगा।

पढ़ें :- आंखो पर लगे मोटे चश्मे को हटाने के लिए डाइट में शामिल करें ये चीजें, बढ़ जाएगी रोशनी

ग्लूकोमा में आंखों में तेज दर्द हो सकता है साथ ही देखने में धुधंला नजर आ सकता है।इसके अलावा इस बीमारी में सिर में दर्द भी हो सकता है। अगर आपको आये दिन उल्टी की समस्या रहती है तो हो सकता है आप ग्लूकोमा का शिकार हो गए हो। ग्लूकोमा में आंख का तरल अचानक जमा हो जाता है जिससे आंखों का दबाव तेजी से बढ़ जाता और इस तरह के लक्षण नजर आने लगते है।

इस बीमारी की चपेट में आने से बचने के लिए आपको हर 6-12 महीने के बीच में अपनी आंखों की जांच जरूर करवानी चाहिए। इसके अलावा अगर आप चाहते हैं कि आपकी आंखों की रोशनी कमजोर न हो, तो आपको अपने स्क्रीन टाइम को कम कर देना चाहिए। अगर आप स्क्रीन का ज्यादा काम करते हैं, तो आप अपनी आंखों को प्रोटेक्ट करने के लिए ब्लू-कट ग्लास का इस्तेमाल कर सकते हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...