1. हिन्दी समाचार
  2. फूड
  3. Coock Tips: रोज-रोज एक ही नाश्ता करके ऊब चुका है मन, तो इस रेसिपी से ट्राई करें टेस्टी Rava Upma

Coock Tips: रोज-रोज एक ही नाश्ता करके ऊब चुका है मन, तो इस रेसिपी से ट्राई करें टेस्टी Rava Upma

क्या आप भी एक ही नाश्ता खाकर बोर हो गए हैं ? अगर हाँ ! तो आज हम आपके लिए लाएँ है  रवा उपमाँ जो की बनाना बेहद आसान है और स्वाद तो पूछिए मत एक बार आप इस तरीके से बनाकर खुद खाएँगे या किसी को खिलाएँगे तो वो आपका फैन हो जाएगा। आइए जानते हैं इसे कैसे बनाएँ

By Aakansha Upadhyay 
Updated Date

क्या आप भी एक ही नाश्ता खाकर बोर हो गए हैं ? अगर हाँ ! तो आज हम आपके लिए लाएँ है  रवा उपमाँ जो की बनाना बेहद आसान है और स्वाद तो पूछिए मत एक बार आप इस तरीके से बनाकर खुद खाएँगे या किसी को खिलाएँगे तो वो आपका फैन हो जाएगा। आइए जानते हैं इसे कैसे बनाएँ

पढ़ें :- मार्केट में  स्टिकर लगे मिलने वाले फल और सब्जियां, क्या ये सच में हैं खतरनाक?

बनाने की सामाग्री

– सूजी (रवा) – 1 कप

– तेल या घी – 2 बड़े चम्मच

–  राई – आधा चम्मच

पढ़ें :- गर्मियों में स्किन को ठंडा और ग्लोइंग रखने के लिए खाएं ये फल

– उड़द दाल – 1 चम्मच

– चना दाल – 1 चम्मच

– कढ़ी पत्ता – 8-10

-हरी मिर्च – 1-2 (बारीक कटी हुई)

-प्याज – 1 (बारीक कटा हुआ)

पढ़ें :- Healthy Diet : अगर आप भी बार-बार पड़ते हैं बीमार, डाइट में शामिल करें ये 5 जरूरी चीजें

-गाजर और मटर (या अपनी पसंद की कोई भी सब्जियां) – आधा कप

-नमक – स्वादानुसार

-पानी – 2.5 कप

-नींबू का रस – 1 चम्मच

-हरा धनिया – 2 चम्मच (बारीक कटा हुआ)

-भुनी हुई मूंगफली या काजू – 1 बड़ा चम्मच (ऑप्शनल)

पढ़ें :- Beauty Tip : गर्मियों में पसीना, गर्मी और धूप इन सबका हमारी त्वचा पर पड़ता है असर, जानें इसको कैसे रखें ठंडा और ग्लोइंग?

बनाने की विधि

 

सबसे पहले, एक पैन को गरम करें और उसमें सूजी को धीमी आंच पर हल्का सुनहरा होने तक भून लें। सूजी को लगातार चलाते रहें ताकि वह जले नहीं। भूनने के बाद, इसे एक प्लेट में निकालकर अलग रख लें।

अब उसी पैन में तेल या घी गरम करें। जब तेल गरम हो जाए तो उसमें राई डालें और उसे चटकने दें।

इसके बाद, उड़द दाल और चना दाल डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें।

अब इसमें कढ़ी पत्ता और हरी मिर्च डालकर कुछ सेकंड के लिए भूनें। फिर कटा हुआ प्याज डालें और उसे हल्का सुनहरा होने तक भून लें।

प्याज़ भूनने के बाद, गाजर और मटर जैसी सब्ज़ियां डालें और 2-3 मिनट तक पकाएं। आप चाहें तो इसमें थोड़ी सी हींग भी डाल सकते हैं, इससे स्वाद और खुशबू दोनों बढ़ जाते हैं।

पढ़ें :- Sweet-Sour Kadhi : न इमली, न टमाटर, गर्मियों में बनाएं कच्चे आम की खट्टी-मीठी कढ़ी

अब इसमें पानी और नमक डालकर उबाल आने दें।

जब पानी उबलने लगे, तो भुनी हुई सूजी को धीरे-धीरे डालें और लगातार चलाते रहें, ताकि गुठलियां न पड़ें।

पैन को ढक्कन से ढककर 4-5 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें, ताकि सूजी अच्छे से फूल जाए।

-ढक्कन हटाकर उपमा को अच्छी तरह से मिलाएं। अब इसमें नींबू का रस, बारीक कटा हरा धनिया और भुनी हुई मूंगफली या काजू डालकर मिला लें।

आपका गरमागरम और स्वादिष्ट रवा उपमा तैयार है। इसे आप नारियल की चटनी या सांभर के साथ परोस सकते हैं।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...