1. हिन्दी समाचार
  2. ब्‍यूटी
  3. Ways to get rid of burn marks: शरीर पर पड़े जले के निशान से होना पड़ रहा है शर्मिंदा, तो इन घरेलू उपायों से पाएं छुटकारा

Ways to get rid of burn marks: शरीर पर पड़े जले के निशान से होना पड़ रहा है शर्मिंदा, तो इन घरेलू उपायों से पाएं छुटकारा

खाना बनाते समय, पूजा करते समय या फिर पटाखे जलाते समय जलने की वजह से हाथ, पैर या शरीर के किसी अंग पर जलने का निशान पड़ जाता है। जो देखने में बिल्कुल अच्छा नहीं लगता है।आज हम आपको कुछ घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं जिससे स्किन पर पड़े जले हुए निशान से छुटकारा पा सकते है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Ways to get rid of burn marks:  खाना बनाते समय, पूजा करते समय या फिर पटाखे जलाते समय जलने की वजह से हाथ, पैर या शरीर के किसी अंग पर जलने का निशान पड़ जाता है। जो देखने में बिल्कुल अच्छा नहीं लगता है।आज हम आपको कुछ घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं जिससे स्किन पर पड़े जले हुए निशान से छुटकारा पा सकते है।

पढ़ें :- Winter Skincare Tips : सर्दियों में रूखी त्वचा के लिए अपनाएं ये आसान स्किन केयर टिप्स,पूरे सीजन हेल्दी ग्लो भी बनाए रखेंगे

जले हुए निशानों को ठीक करने के लिए नारियल तेल और कपूर का इस्तेमाल कर सकते है। नारियल तेल और कपूर में एंटी बैक्टीरियल गुण पाये जाते है जो स्किन से जले के निशान से छुटकारा दिलाने में मदद करते है। इसके लिए छह से सात कपूर की गोलियों को पीसकर आधे कटोरी गर्म नारियल तेल में मिलाएं। इसे एयरटाइट कंटेनर में स्टोर कर सकते है। इसे दिन में दो बार जले हुए निशान पर लगाएं।

इसके अलावा बादाम के तेल से भी जले का निशान कम किया जा सकता है। इसके लिए एक से दो बूंद बादाम तेल से जले हुए निशान पर लगाकर हल्के हाथों मसाज करें।

टमाटर और शहद से भी जले के निशान से छुटकारा पाया जा सकता है। इसकेलिए टमाटर के रस में एक चम्मच शहद मिलाएं और जले हुए निशान पर लगाकर पांच से दस मिनट के लिए लगाकर छोड़ दें। इसके बाद नॉर्मल पानी से धोकर मॉइस्चराइजर लगाएं।

आलू का रस भी एक अच्छा घरेलू उपाय है। आलू में पोटैशियम होता है, जो जले हुए निशानों को कम करने में मदद करता है। आलू को काटकर उसके स्लाइस को जले हुए निशान पर रगड़ें या आलू का रस निकालकर उसे त्वचा पर लगाएं। इसे सप्ताह में 2-3 बार करने से फायदा मिलेगा।

पढ़ें :- Cyclone in Sri Lanka :  श्रीलंका में चक्रवात Ditwah का कहर , रेस्क्यू टीमें लगातार राहत और बचाव कार्यों में जुटी

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...