1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. जोड़ो के दर्द से हैं परेशान, तो इन तेलो से करें डेली मालिश, दर्द और सूजन में मिलेगा आराम

जोड़ो के दर्द से हैं परेशान, तो इन तेलो से करें डेली मालिश, दर्द और सूजन में मिलेगा आराम

बढ़ती उम्र के साथ साथ गठिया का दर्द भी बढ़ता जाता है। ऐसे में जोड़ों में सूजन, दर्द और अकड़न होना बेहद आम समस्या है। इन समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए लोग न जाने क्या क्या जतन करते है। इसके बाद भी दर्द और सूजन में आराम नहीं मिलती है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

बढ़ती उम्र के साथ साथ गठिया का दर्द भी बढ़ता जाता है। ऐसे में जोड़ों में सूजन, दर्द और अकड़न होना बेहद आम समस्या है। इन समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए लोग न जाने क्या क्या जतन करते है। इसके बाद भी दर्द और सूजन में आराम नहीं मिलती है।

पढ़ें :- कोविड-19 वैक्सीन दुष्प्रभाव पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, कहा- केंद्र मुआवजा नीति बनाए, ताकि पीड़ितों को गंभीर नुकसान होने पर मिल सके राहत

ऐसे में कई तेल ऐसे हैं जिनसे मालिश करने से दर्द और सूजन में आराम मिल सकती है गठिया के दर्द और सूजन को कम करने के लिए आप नीलगिरी का तेल से मालिश कर सकते है। नील गिरी के तेल में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो सूजन और जलन को कम करने में मदद करते है। नीलगिरी के तेल को किसी कैरियर ऑयल में मिलाकर हल्के हाथों से जोड़ों में मालिश करें।

इसके अलावा जोड़ों के दर्द में लैवेंडर ऑयल का भी इस्तेमाल कर सकते है। इस तेल से डेली हल्के हाथों से मालिश करने से आराम मिल सकता है। सोने से पहले अगर मालिश करते है तो अधिक आराम मिलेगा।

अदरक का तेल भी जोड़ों के दर्द में आराम पहुंचा सकता है। इसमें मौजूद कंपाउंड सूजन को कम करने में मदद करते हैं। दर्द और सूजन को कम करने के लिए इस तेल को नारियल या ऑलिव ऑयल के साथ मिलाकर प्रभावित स्थान पर लगाएं। इससे काफी आराम मिलेगा।

सरसों का तेल तो पुराने समय से शरीर के किसी भी प्रकार के दर्द में फायदेमंद माना जाता है। इससे हाथ पैरों, पीठ और जोड़ों में मालिश करने से हड्डियां मजबूत होती है। सरसों का तेल जोड़ों को गर्मी प्रदान करता है, जिससे अकड़न और दर्द में आराम मिलता है।

पढ़ें :- Summer Health Take Care : गर्मियों में परिवार की सेहत का रखें ख्याल , तरोताजा रहने के लिए पिएं ज्यादा पानी

दर्द को कम करने के लिए तेल को गुनगुना कर लें, फिर इसे हल्के हाथों से रोज सुबह-शाम मालिश करें। इस तेल को ठंडक और आराम देने वाला माना जाता है, जो नसों को शांत करता है। इसे इस्तेमाल करने के लिए नारियल का तेल लें, इसमें कपूर मिलाकर गर्म करें और उससे जोड़ों की मालिश करें।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...