1. हिन्दी समाचार
  2. ब्‍यूटी
  3. Effective home remedies to get rid of toothache: दांत दर्द से हैं परेशान, तो फिटकरी का ये देसी नुस्खा दिलाएगा तुरंत आराम

Effective home remedies to get rid of toothache: दांत दर्द से हैं परेशान, तो फिटकरी का ये देसी नुस्खा दिलाएगा तुरंत आराम

दांतों में दर्द एक बेहद आम समस्या है। लेकिन यह दर्द पूरे दिन के शेड्यूल को हिला देता है। क्योंकि दांतों में इतना तेज दर्द होता है कि न तो कुछ खाते पीते बनता है और नही कोई काम करते हुए। इतना ही नहीं बोलना तक मुश्किल हो जाता है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Effective home remedies to get rid of toothache: दांतों में दर्द एक बेहद आम समस्या है। लेकिन यह दर्द पूरे दिन के शेड्यूल को हिला देता है। क्योंकि दांतों में इतना तेज दर्द होता है कि न तो कुछ खाते पीते बनता है और नही कोई काम करते हुए। इतना ही नहीं बोलना तक मुश्किल हो जाता है।

पढ़ें :- Winter Skincare Tips : सर्दियों में रूखी त्वचा के लिए अपनाएं ये आसान स्किन केयर टिप्स,पूरे सीजन हेल्दी ग्लो भी बनाए रखेंगे

ऐसे में लोग दांतों के दर्द से छुटकारा पाने के लिए असरदार नुस्खों की तलाश करने लगते है। आज हम आपको दांत दर्द से छुटकारा पाने के लिए उपाय बताने जा रहे है। जिससे आपको आराम मिलेगा।

दांतों के दर्द से छुटकारा पाने के लिए आप फिटकरी की मदद ले सकती है। फिटकरी करीब करीब हर घर में आसानी से मिल जाती है।

फिटकरी में एंटी बैक्टीरियल गुण दर्द को कम करने और संक्रमण को रोकने में मदद करते है। यह मसूड़ों की सूजन भी कम होती है। फिटकरी का इस्तेमाल करने के लिए आप इसका पाउडर बनाकर भी कर सकते है और इसे पानी में घोल करके भी कर सकते है।

इसके अलावा दांतों के दर्द से छुटकारा पाने के लिए दो से तीन बूंदें सरसों का तेल मिलाएं और पेस्ट बना लें। इस मिश्रण को दर्द वाली जगह लगा लें। सरसों का तेल सूजन को कम करता है और खून का संचार बढ़ाता है। जिससे दर्द में तेजी से आराम मिलता है।

पढ़ें :- Cyclone in Sri Lanka :  श्रीलंका में चक्रवात Ditwah का कहर , रेस्क्यू टीमें लगातार राहत और बचाव कार्यों में जुटी

पुराने समय से दांतों के दर्द से छुटकारा पाने के लिए लौंग का इस्तेमाल किया जाता आ रहा है। इसके लिए फिटकरी के साथ थोड़ा सा लौंग का पाउडर मिला लें। इसमें मौजूद यूजेनॉल दांत दर्द के लिए नेचुरल तरीका माना जाता है।

इसके अलावा दांत दर्द से छुटकारा पाने के लिए हल्दी और फिटकरी का भी इस्तेमाल कर सकती है। फिटकरी और हल्दी का कॉम्बिनेशन एंटीसेप्टिक और एंटी इंफ्लेमेटरी दोनो काम करता है। थोड़ा सा पानी मिलाकर पेस्ट बना लें और दर्द वाली जगह पर लगाएं। आराम मिलेगी।

फिटकरी में चुटकीभर नमक मिलाकर गर्म पानी से कुल्ला करें। यह मिश्रण दांतों की सफाई करता है और इन्फेक्शन को दूर रखने में मदद करता है। तुलसी के पत्तों को पीसकर फिटकरी के साथ मिलाएं। यह नुस्खा खासतौर पर इंफेक्शन या पायरिया जैसी समस्या में राहत देता है। तुलसी की ठंडक दर्द को कम करती है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...