1. हिन्दी समाचार
  2. ब्‍यूटी
  3. Tips to remove color from face: चेहरे पर लगा जिद्दी रंग छुड़ाने में छूट रहे हैं पसीने, तो फॉलो करें ये टिप्स

Tips to remove color from face: चेहरे पर लगा जिद्दी रंग छुड़ाने में छूट रहे हैं पसीने, तो फॉलो करें ये टिप्स

होली में रंग खेलने के बाद सबसे बड़ी चुनौती होती चेहरे और शरीर पर लगे रंग को छुड़ाना। अधिक समय तक चेहरे पर लगा रहने से स्किन के लिए इसमें मौजूद केमिकल नुकसान पहुंचा सकते है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

होली में रंग खेलने के बाद सबसे बड़ी चुनौती होती चेहरे और शरीर पर लगे रंग को छुड़ाना। अधिक समय तक चेहरे पर लगा रहने से स्किन के लिए इसमें मौजूद केमिकल नुकसान पहुंचा सकते है।

पढ़ें :- आप रोज सुबह पिएं ये खास ड्रिंक, सुस्ती और थकान होगी छूमंतर

कई लोग रंग खेलते समय बार बार चेहरे को धोते है साबुन से रगड़ते रहते है। ऐसा करने से स्किन डैमेज हो जाती है। साथ ही स्किन में ड्राईनेस और रैशेज की दिक्कत हो सकती है।

चेहरे पर लगे रंग को छुड़ाने के उपाय

चेहरे पर लगे जिद्दी रंगो को छुड़ाने के लिए चेहरे पर नारियल तेल लगाएं। बालों और चेहरे पर जहां भी लगा हुआ रंग छुड़ाना है उस जगह पर नारियल तेल से मालिश करें।

मालिश से तेल स्किन में सोक लेगा और रंग के दाग धीरे धीरे छूटने लगेगा। ध्यान रहें तेज तेज से न रगड़े। माइल्ड क्लींजर से धोने से पहले इसे कम से कम आधा घंटा के लिए छोड़ दें।

पढ़ें :- VIDEO : प्रियंका चोपड़ा फिल्म 'वाराणसी' की शूटिंग के दौरान ब्लैक डायमंड फेस मास्क में नजर आईं, जानें इस मास्क की कीमत क्यों ट्रेंडिंग है?

रंग को छुड़ाने के लिए एलोवेरा जेल से चेहरे की हल्के हाथों से मसाज करें। आधा घंटे के बाद गुनगुने पानी से धो लें। होली में लगा रंग हट जाएगा और स्किन हाइड्रेट होगी।

चेहरे पर लगे रंग को छुड़ाने के लिए दही और चुटकी भर हल्दी पाउडर को मिलाकर चेहरे पर लगा लें। इसे आधा घंटा तक लगा रहने दें फिर गुनगुने पानी से धो लें। इससे रंग हल्का हो जाएगा।

आप आटे या बेसन का उबटन से भी चेहरे पर लगे जिद्दी रंग को छुड़ा सकते  है। पर ध्यान रहे चेहरे पर इसे रगड़े नहीं बल्कि हल्के  हल्के हाथों से मसाज करके छुडाएं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...