1. हिन्दी समाचार
  2. ब्‍यूटी
  3. Acne on the back: पीठ पर निकले एक्ने और पिपल्स और दाग धब्बों से हैं परेशान तो फॉलो करें ये घरेलू उपाय

Acne on the back: पीठ पर निकले एक्ने और पिपल्स और दाग धब्बों से हैं परेशान तो फॉलो करें ये घरेलू उपाय

अधिकतर लोग एक्ने और पिंपल्स से परेशान रहते हैं। यह एक बेहद आम समस्या है। एक्ने औऱ पिंपल्स खूबसूरती पर दाग लगाने का काम करते ही है इनमें होने वाली खुजली औऱ जलन दिक्कत देती है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

अधिकतर लोग एक्ने और पिंपल्स से परेशान रहते हैं। यह एक बेहद आम समस्या है। एक्ने औऱ पिंपल्स खूबसूरती पर दाग लगाने का काम करते ही है इनमें होने वाली खुजली औऱ जलन दिक्कत देती है।

पढ़ें :- खूबसूरत त्वचा का सपना हर किसी की होती है ख्वाहिश , 6 'गोल्डन रूल्स', त्वचा हमेशा बनी रहेगी जवां

कई लोगो को पीठ पर पिंपल्स और एक्ने हो जाते है जो पूरी पीठ पर काले काले दाग छोड़ जाते हैं। बैकलेस ब्लाउज या ड्रेसेज पहनने में भी कतराने लगते है। आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू टिप्स बताने जा रहे है जिसे फॉलो करके आप पीठ के दाने और दाग धब्बों से छुटकारा पा सकते है।

एलोवेरा जेल स्किन की तमाम समस्याओं के लिए बेहद फायदेमंद होता है। एलोवेरा जेल के ठंडक पहुंचाने वाले गुण पीठ के मुंहासों को ठीक करने में मदद कर सकते हैं। एक एलोवेरा की पत्ती को तोड़कर चम्मच से कटोरी में उसका जेल निकाल लें। अब इस जेल को एक घंटा फ्रिज में रखकर ठंडा करने के बाद पीठ और कंधे पर जहां-जहां मुंहासे निकले हैं वहां लगा लें।

20-25 मिनट रखने के बाद पानी से धो लें। इसके अलावा आप शहद और दालचीनी से बना पैक लगा सकते है। इस पैक को बनाने के लिए 1 चम्मच शहद में एक चम्मच दालचीनी का पाउडर मिलाकर पेस्ट तैयार करें। दानों वाली जगह पर 15 मिनट लगाए रखने के बाद धो लें।

दालचीनी के इस्तेमाल से पहले हाथ पर लगाकर पैच टेस्ट जरूर करें। दूध औरर शहद भी लगा सकते है। एक कटोरी में दूध लें और लगभग 3 चम्मच शहद डालें। अब इस मिश्रण को अच्छे से मिलाने के बाद पीठ पर रुई से लगाना शुरू करें। दानों पर लगाने के 10 मिनट के बाद गुनगुने पानी से स्किन को धो लें। इस उपाय को आप हफ्ते में 2-3 बार अपना सकते हैं।

पढ़ें :- Skincare Tips: ठंड में की गई ये छोटी गलतियां बिगाड़ सकती हैं आपकी स्किन, अभी जान लें सही केयर

पीठ और कंधे के एक्ने को ग्रीन टी नेचुरल तरीके से ट्रीट करती है। इसके इस्तेमाल के लिए एक कप में ग्रीन टी को बना कर छान लें। अब इसमें रुई डुबाकर स्किन पर लगाएं और 10 मिनट रखने के बाद धो लें।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...