1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. Ways to keep feet warm: सर्दियों में ठंडे पैरों से रहते है परेशान तो इन उपायों को फॉलो करने से रहेंगे गर्म

Ways to keep feet warm: सर्दियों में ठंडे पैरों से रहते है परेशान तो इन उपायों को फॉलो करने से रहेंगे गर्म

सर्दियों में कई लोगो को घंटों रजाई में रहने के बावजूद पैर ठंडे रहने की दिक्कत रहती है। इसके चलते रात में करवट बदलते बदलते बीत जाती है। ठंड के मौसम में पैरों को गर्म रखना बेहज जरुरी होता है। आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे है जिन्हें फॉलो करके आप अपने पैरों को गर्म रख सकते है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Ways to keep feet warm: सर्दियों में कई लोगो को घंटों रजाई में रहने के बावजूद पैर ठंडे रहने की दिक्कत रहती है। इसके चलते रात में करवट बदलते बदलते बीत जाती है। ठंड के मौसम में पैरों को गर्म रखना बेहज जरुरी होता है। आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे है जिन्हें फॉलो करके आप अपने पैरों को गर्म रख सकते है।

पढ़ें :- Summer Health Tips For Students : गर्मियों में छात्र स्वास्थ्य पर दें विशेष ध्यान ,ऊर्जा से भरे रहें

पैरों के ठंडे रहने को कोल्ड फीट (Cold feet problem) कहते है। आमतौर पर तापमान गिरने के कारण ब्लड सर्कुलेशन ठीक तरह से नहीं हो पाता जिसकी वजह से पैर ठंडे रहते है। इससे बचने के लिए फर्श पर बिना स्लीपर के न चलें। पैरों को जरा भी गीला न रखे तुरंत पोछ कर सुखा लें।

पैरों के ठंडे (Cold feet) रहने के पीछे कई कारण हो सकते है। एक तो ठीक ढंग से ब्लड सर्कुलेशन न हो पाना हो सकता है। सर्दियों में तापमान कम होता है तो आपका शरीर कोर को गर्म रखने के लिए काम करता है।

जिससे रक्त वाहिकाएं कोर पार्ट तक ही ब्लड सर्कुलेशन करने तक सीमित हो जाती है। ये सामान्य है। इसके अलावा शरीर में आयरन की कमी की वजह से भी पैर ठंडे रहते है। बहुत अधिक स्ट्रेस और एंग्जाइटी होने पर भी पैर ठंडे ही रहते है। पैरों के गर्म रखने के लिए गर्म मोजे पहनकर रखें। आरामदायक और अच्छी क्वालिटी के फुट वियर पहने।

पढ़ें :- Ghee Benefits on Empty Stomach : रोज सुबह खाली पेट खाएं एक चम्मच घी, कई परेशानियां होगी छूमंतर
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...