1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. Home Remedies: मच्छरों से हैं परेशान तो किचन में मौजूद इन चीजों को इस्तेमाल कर पाएं छुटकारा

Home Remedies: मच्छरों से हैं परेशान तो किचन में मौजूद इन चीजों को इस्तेमाल कर पाएं छुटकारा

मच्छरों कई बीमारियों को न्यौता देते है। इससे होने वाले डेंगू और मलेरिया से न जाने कितने लोग अपनी जान गवां देते है। मच्छरों को भगाने के लिए मार्केट में तरह तरह के स्प्रे और कॉइल औऱ लोशन बहुत आसानी से मिल जाते है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

मच्छरों कई बीमारियों को न्यौता देते है। इससे होने वाले डेंगू और मलेरिया से न जाने कितने लोग अपनी जान गवां देते है। मच्छरों को भगाने के लिए मार्केट में तरह तरह के स्प्रे और कॉइल औऱ लोशन बहुत आसानी से मिल जाते है। आज हम आपको घर में मौजूद कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे है जिन्हें आप मच्छरों से छुटकारा पाने के लिए इस्तेमाल कर सकते है।

पढ़ें :- Sweet-Sour Kadhi : न इमली, न टमाटर, गर्मियों में बनाएं कच्चे आम की खट्टी-मीठी कढ़ी

सभी के घर में पूजा के लिए कपूर और गुग्गल का इस्तेमाल किया जाता है। आप इसका इस्तेमाल मच्छरों से छुटकारा पाने के लिए भी कर सकते है। अगर आप कपूर और गुग्गल जलाते है तो मच्छरों से छुटकारा तो मिलता ही है घर में पॉजीटिविटी आती है।

आप मच्छरों से छुटकारा पाने के लिए नीम के पत्तों की मदद ले सकती है। इसके लिए नीम की पत्तियों का धुआं घर में करने से मच्छर भाग जाते है।

इसके अलावा मच्छरों को भगाने के लिए लहसुन भी इस्तेमाल कर सकती है। इसके लिए लहसुन का पेस्ट तैयार कर लें। फिर उसे पानी में उबालकर ठंडा होने के बाद स्प्रे बोतल में भर लें। जहां अधिक मच्छर लग रहे हो इसे स्प्रे कर दें। मच्छर भाग जाएंगे।

पढ़ें :- Health Tips : एक महीना बिना प्याज और लहसुन का प्रयोग न करने से शरीर में क्या होता है बदलाव? जानें इसका नफा-नुकसान
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...